MP में नोटा की बढ़त, 10 लोकसभा सीटों पर कर दी बीएसपी- गोंगपा की पकड़ ढीली

Marut raj | Jun 06, 2024, 23:28 IST
Share
MP Loksabha Election 2024 NOTA Vote द सूत्र
MP Loksabha Election 2024 NOTA Vote द सूत्र

एमपी की 13 लोकसभा सीटों पर नोटा को मिले वोट की संख्या 10 से 20 हजार तक है। पिछले लोकसभा चुनावों के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों में नोटा ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है।

संजय शर्मा, BHOPAL. लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश की 29 सीटों पर नोटा ने खासी बढ़त हासिल की है। प्रदेश के संभागीय मुख्यालय वाली 10 सीटों पर तो नोटा बहुजन समाज पार्टी के साथ ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जैसे क्षेत्रीय दल और ज्यादातर निर्दलीय उम्मीदवारों को भी पछाड़ने में कामयाब रहा है।

यानी नोटा को इन सीटों पर उम्मीदवारों से ज्यादा वोट मिले हैं। प्रदेश की 29 सीटों पर इस बार नोटा ने 5 लाख 36 हजार 705 वोट हासिल किए हैं। नोटा को सबसे ज्यादा 2 लाख 18 हजार वोट इंदौर में मिले हैं। वहीं प्रदेश की 13 अन्य लोकसभा सीटों पर नोटा को मिले वोटों की संख्या 10 से 20 हजार तक हैं। पिछले लोकसभा चुनावों के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों में नोटा ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है।

पिछले दो चुनाव में नोटा को इतने मिले वोट

प्रदेश में नोटा को मिले वोटों का प्रतिशत 1.41% रहा है। इंदौर से नोटा की बढ़त मिलने की चर्चाएं प्रचार के दौरान ही चल पड़ी थीं और हुआ भी ऐसा ही। नोटा ने अब तक हुए लोकसभा चुनावों में सबसे ज्यादा वोट शेयर 2024 में हासिल किए हैं। साल 2019 में प्रदेश में नोटा को 3 लाख 40 हजार 984 वोट मिले थे। वहीं वोटों का यह आंकड़ा साल 2014 के चुनाव में 3 लाख 91 हजार 771 वोट था। यानी साल 2019 में नोटा को .66% और 2014 में .81% वोट मिले थे।

इंदौर में सबसे ज्यादा मिले वोट

इस बार नोटा की मजबूत स्थिति का अंदाजा इस बात से भी लगा सकते हैं कि कई लोकसभा सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार भी नोटा को मिले वोटों से पीछे रह गए हैं। इंदौर में नोटा ने सबसे ज्यादा 2 लाख 18 हजार 674 वोट पाए हैं। यहां कांग्रेस मुकाबले में नहीं थी। ऐसे में बीजेपी उम्मीदवार शंकर लालवानी और बीएसपी प्रत्याशी संजय सोलंकी के बाद तीसरे क्रम पर सबसे ज्यादा वोट नोटा को ही मिले हैं।

इन सीटों पर भी नोटा का रहा असर

अब प्रदेश की दूसरी प्रमुख सीटों पर भी नोटा की स्थिति को जान लेते हैं। नोटा को बालाघाट, देवास, धार, होशंगाबाद, खजुराहो, खंडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, शहडोल, टीकमगढ़ में 10 हजार से ज्यादा वोट हासिल हुए हैं। जबकि इंदौर के बाद रतलाम में नोटा को 31 हजार और बैतूल में 20 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं।

नोटा ने संभागीय मुख्यालय वाली सीट यानी ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, मुरैना, होशंगाबाद (नर्मदापुरम), शहडोल, उज्जैन, रीवा, सागर में भी नोटा की स्थिति छोटे क्षेत्रीय दल और प्रमुख निर्दलीय उम्मीदवारों से बेहतर रही है। आदिवासी अंचल की बैतूल सीट पर तो नोटा को आदिवासी राजनीतिक संगठन भारत आदिवासी पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के उम्मीदवारों से भी दो गुना से ज्यादा वोट मिले हैं।

वहीं आदिवासी के अंचल की सीटों पर भी नोटा का प्रदर्शन अच्छा रहा है। धार, खंडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर और रतलाम सीट पर नोटा ने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार को भी पटखनी दी है।

MP Loksabha Election 2024 MP MP Loksabha Election NOTA VOTE

Tags:
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • MP Loksabha Election
  • MP Loksabha Election NOTA VOTE
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज