मंगलसूत्र के बाद अब विरासत टैक्स… सैम पित्रोदा के बयान पर बीजेपी हमलावर, कांग्रेस ने पल्ला झाड़ा

CHAKRESH | Apr 24, 2024, 23:20 IST
Share
 विरासत टैक्स
विरासत टैक्स

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने अमेरिका के शिकागो में कहा है कि “अमेरिका में विरासत टैक्स लगता है। अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है और जब वह मर जाता है तो वह केवल 45 फीसदी हिस्सा ही अपने बच्चों को ट्रांसफर कर सकता है।

मंगलसूत्र और संपत्ति को लेकर अभी वार- पलटवार का दौर थमा भी नहीं था कि कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के एक बयान पर बीजेपी ने निशाना साधा है। सैम पित्रोदा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अमेरिका के विरासत टैक्स का जिक्र कर रहे हैं। इस पर बीजेपी ने उन्हें घेरते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीतियां देश को बर्बाद करने वाली हैं। इधर कांग्रेस ने पित्रोदा के बयान से पल्ला झाड़ते हुए इसे उनका निजी बयान बताया है।

अमित शाह ने बोला हमला

पढ़िए पूरा बयान- शिकागो का वीडियो भारत में वायरल

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने अमेरिका के शिकागो में कहा है कि “अमेरिका में विरासत टैक्स लगता है। अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है और जब वह मर जाता है तो वह केवल 45 फीसदी हिस्सा ही अपने बच्चों को ट्रांसफर कर सकता है। बाकी का 55 फीसदी सरकार द्वारा ले लिया जाता है। यह एक दिलचस्प कानून है। यह कहता है कि आपने अपनी पीढ़ी में संपत्ति बनाई और अब आप जा रहे हैं, आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए- पूरी नहीं, आधी। ये जो निष्पक्ष कानून है मुझे अच्छा लगता है।’ इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, ‘हालांकि भारत में आपके पास ऐसा नहीं है। अगर किसी की संपत्ति 10 बिलियन है और वह मर जाता है, तो उसके बच्चों को 10 अरब मिलते हैं और जनता को कुछ नहीं मिलता… इसलिए लोगों को इस तरह के मुद्दों पर बहस और चर्चा करनी होगी। मुझे नहीं पता कि अंत में निष्कर्ष क्या निकलेगा, लेकिन जब हम संपत्ति के पुनर्आबंटन के बारे में बात करते हैं, तो हम नई नीतियों और नए कार्यक्रमों के बारे में बात कर रहे हैं जो लोगों के हित में हैं न कि केवल धन्नासेठों के हित में। ’

सुनें क्या बोले सैम पित्रोदा

भाजपा हुई हमलावर

सैम पित्रोदा के बयान पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने पलटवार हुए वोटरों को कांग्रेस की योजनाओं को लेकर सचेत किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘कांग्रेस ने भारत को बरबाद करने का फैसला कर लिया है। अब, सैम पित्रोदा धन पुनर्वितरण के लिए 50% विरासत टैक्स की वकालत करते हैं। इसका मतलब यह है कि हम अपनी सारी मेहनत और उद्यम से जो कुछ भी बनाएंगे, उसका 50% छीन लिया जाएगा। 50% हमारे द्वारा भुगतान किए जाने वाले सभी टैक्स के अलावा, वह भी बढ़ जाएगा, अगर कांग्रेस जीतती है। ’

Tags:
  • विरासत टैक्स
  • सैम पित्रोदा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि