Synopsis: 18वीं लोकसभा के सेकेंड फेज में आज 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग होगी। यह सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे खत्म होगी। आज मध्य प्रदेश की 6 और छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर भी वोट पड़ेंगे।
वोटिंग का दूसरा चरण
18वीं लोकसभा के सेकेंड फेज में आज 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग होगी। यह सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे खत्म होगी। आज मध्य प्रदेश की 6 और छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर भी वोट पड़ेंगे। बता दें कि इस फेज में लोकसभा अध्यक्ष, 5 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री और 3 फिल्मी सितारे हैं। राहुल गांधी की वायनाड, शशि थरूर की तिरुअनंतपुरम और हेमा मालिनी मथुरा सीट से मैदान में हैं।
बैतूल सीट पर चुनाव स्थगित
इससे पहले 19 अप्रैल को पहले फेज की 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी। आज के बाद 5 फेज की वोटिंग 1 जून तक खत्म होगी। इसके बाद 4 जून को रिजल्ट की घोषणा होगी। पहले इस फेज में 89 सीटों पर वोटिंग होनी थी, लेकिन मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद इस सीट पर अब 7 मई को चुनाव होंगे। आउटर मणिपुर के कुछ हिस्सों में आज फिर वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने इस सीट पर दो फेज में चुनाव कराने की घोषणा की थी।
मध्यप्रदेश में 54.83 प्रतिशत मतदान हुआ, देखिए 2014 और 2019 के आंकड़े
आम चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार, 26 अप्रैल को मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक लगभग 54.83 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। सभी 6 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से चल हुआ। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 5 बजे तक दमोह में 53.66 प्रतिशत, होशंगाबाद में 63.44 प्रतिशत, खजुराहो में 52.91 प्रतिशत, रीवा में 45.02 प्रतिशत, सतना में 57.18 प्रतिशत और टीकमगढ़ में 57.19 प्रतिशत मतदान हुआ
छत्तीसगढ़ में 72.13 प्रतिशत मतदान हुआ
निर्वाचन आयोग ने शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 72.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कांकेर में 73.50, महासमुंद में 71.13 और राजनांदगांव में 71.87 प्रतिशत मतदान हुआ है। महासमुंद लोकसभा के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा में सबसे ज्यादा 78.84 % मतदान हुआ है। वही सबसे कम मतदान महासमुंद विधानसभा में 64.90% हुआ है।
मध्यप्रदेश में 3 बजे तक इस प्रकार रहा मतदान...
छत्तीसगढ़ में 3 बजे तक इस प्रकार रहा मतदान...
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में चुनाव ड्यूटी के दौरान एक जवान ने सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जवान जियालाल पंवार मध्य प्रदेश का रहने वाला था और 34वीं बटालियन ए कंपनी में पदस्थ था। उसे मध्य प्रदेश से चुनाव ड्यूटी में भेजा गया था। वह यहां पीपरछेड़ी के कूड़ेरादादर प्राथमिक स्कूल में रुका था।
- खजुराहो 37.89%
- टीकमगढ़ 40.21%
- दमोह 37.57%
- रीवा 31.85%
- सतना 40.83%
- होशंगाबाद 45.71%
छत्तीसगढ़ में वोटिंग दोपहर- 1:00 बजे तक- 53.09%
- कांकेर60.15%
- महासमुंद52.06%
- राजनांदगांव47.82%
- खजुराहो 28.14%
- टीकमगढ़ 26.29%
- दमोह 26.84%
- रीवा 24.46%
- सतना 30.32%
- होशंगाबाद 32.40%
छत्तीसगढ़ में सुबह- 11:00 बजे तक 35.47%
- कांकेर39.38%
- महासमुंद34.43%
- राजनांदगांव32.99%
कांकेर17.52%
महासमुंद14.33%
राजनांदगांव14.59%
खजुराहो 13.44%
टीकमगढ़ 13.36%
दमोह 13.34%
रीवा 13.27%
सतना 13.59%
होशंगाबाद 15.95%
MP के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र नरसिंहपुर में किया मतदान, शंकराचार्य वार्ड के रानी लक्ष्मी बाई स्कूल मतदान केंद्र पर डाला पहला वोट।
दूसरे चरण में 6 सीटों पर कुल 80 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवार सतना लोकसभा सीट पर 19 हैं। वहीं, सबसे कम 7 उम्मीदवार टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर हैं। दूसरे चरण की 6 सीटों में 13 जिलों के 47 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। चुनाव के लिए 51 हजार 312 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सभी सीटों के लिए 12 हजार 828 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें संवेदनशील बूथ 2,865 और अति संवेदनशील बूथ 178 हैं। सेकंड फेज की इन 6 सीटों पर 1 करोड़ 11 लाख 62 हजार 460 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। जिनके घर शादी का कार्यक्रम है, वे मतदाता बिना लाइन में लगे वोट कर सकेंगे।
- टीकमगढ़
- दमोह
- खजुराहो
- सतना
- रीवा
- होशंगाबाद
छत्तीसगढ़ की इन सीटों पर होगी वोटिंग
- कांकेर
- महासमुंद
- राजनांदगांव
By Jitendra Shrivastava
By The Sootr

By Amresh Kushwaha
By Pooja Kumari
By Pratibha Rana
By Pooja Kumari
By Pratibha Rana