राजनेताओं की मिमिक्री करने वाले श्याम रंगीला PM के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव, बोले- मैं मोदी का पहले बहुत बड़ा भक्त था

Pratibha ranaa | May 02, 2024, 09:06 IST
Share
';/
';/

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी चुनाव लड़ रहे हैं। इसी सीट से अब कॉमेडियन श्याम रंगीला चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी श्याम ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

BHOPAL. लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) के सामने वाराणसी सीट पर राजस्थान के कॉमेडियन श्याम रंगीला चुनाव लड़ेंगे ( Varanasi Lok Sabha Election 2024 )। यह वही सीट हैं जहां आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को 209318 वोट मिले थे। श्याम रंगीला भी उन्हीं की पार्टी से संबंध रखते हैं। 2014 में मोदी की मिमिक्री कर श्याम काफी पॉपुलर हो गए थे। ।

मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे रंगीला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने वाले श्याम रंगीला ( Shyam Rangeela ) अब पीएम के सामने चुनाव लड़ने जा रहे हैं। श्याम रंगीला वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी के सामने निर्दलीय नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें, पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं उनके खिलाफ कांग्रेस पार्टी के अजय राय चुनावी मैदान में हैं। अब कॉमेडियन भी राजनीति में उतरने जा रहे हैं।

मैं 2014 तक नरेंद्र मोदी का भक्त था- कॉमेडियन

श्याम रंगीला ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर चुनाव लड़ने की जानकारी शेयर की है। उन्होंने लिखा- मैं 2014 तक नरेंद्र मोदी का भक्त था। लेकिन पिछले 10 साल में उन्होंने जिस तरह से कामकाज किया है। इससे मैं पूरी तरह निराश हूं। इस वजह से मैं वाराणसी से उनके सामने चुनाव लडूंगा।

मैं मोदी का पहले बहुत बड़ा भक्त था

एक समय ऐसा था जब मैं पीएम की कई वीडियो पर सोशल मीडिया पर शेयर करता था, सबको लगता था कि मैं अगले 70 साल बीजपी के लिए ही वोट करूंगा। लेकिन पिछले 10 साल में ही हालात बदल गए और मुझे नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरना पड़ रहा है। आगे उन्होंने कहा कि 2 साल पहले मेरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई थी। इसके बाद मैंने राजस्थान में आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया, लेकिन राजस्थान में आम आदमी पार्टी की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी।

ये खबर भी पढ़िए...चारधाम यात्रा: अब लाइन का झंझट नहीं, एक घंटे में हो जाएंगे बाबा के दर्शन, जानिए क्या बदले नियम

मैं मजाक नहीं कर रहा

श्याम रंगीला ने कहा कि मैं निर्दलीय ही चुनाव लडूंगा। वाराणसी के लोगों को वोट के लिए विकल्प मिलेगा। सूरत और इंदौर जैसी स्थिति नहीं होगी। इसके लिए इसी सप्ताह मैं पहली बार बनारस जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपना नामांकन पत्र दाखिल करूंगा। वहां मैं उनकी तरह जनता से झूठे वादे तो नहीं करूंगा, लेकिन हकीकत में जो काम वहां की जनता के लिए होने चाहिए थे। उस पर उनसे बात जरूर करूंगा।

यहां के रहने वाले है श्याम

बता दें कि श्याम रंगीला राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के रहने वाले हैं। वह इंडिया गोट टैलेंट रियलिटी शो में नजर आ चुके है। यहां उन्होंने कई पॉपुलर राजनेता और एक्टर्स की मिमिक्री की थी।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • श्याम रंगीला
  • Varanasi Lok Sabha Election 2024
  • Shyam Rangeela
राजस्थान की चिट्ठी: अब गांवों में चुनावी बिसात, कांग्रेस में बिगड़ी बात और RCA रिजल्ट का इंतजार

By Saurabh Mishra

राजस्थान की चिट्ठी: अब गांवों में चुनावी बिसात, कांग्रेस में बिगड़ी बात और RCA रिजल्ट का इंतजार
ऑनलाइन अटेंडेंस पर सरकार हुई सख्त, हर दिन VSK ऐप पर हाजिरी जरूरी, बिना सूचना गैरहाजिरी पर रुकेगा वेतन

By VINAY VERMA

ऑनलाइन अटेंडेंस पर सरकार हुई सख्त, हर दिन VSK ऐप पर हाजिरी जरूरी, बिना सूचना गैरहाजिरी पर रुकेगा वेतन
एमपी के इंदौर में नई हॉस्टल गाइडलाइन जारी: अब स्पंदन योजना से बचेगी छात्रों की जान, लगेंगे टैंपर प्रूफ सीलिंग फैन

By Manya Jain

एमपी के इंदौर में नई हॉस्टल गाइडलाइन जारी: अब स्पंदन योजना से बचेगी छात्रों की जान, लगेंगे टैंपर प्रूफ सीलिंग फैन
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर बड़ा विवाद: निजी कोचिंग का 7 महीने पुराना ड्राफ्ट सरकारी परीक्षा के दस्तावेज से हू-ब-हू मिला

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर बड़ा विवाद: निजी कोचिंग का 7 महीने पुराना ड्राफ्ट सरकारी परीक्षा के दस्तावेज से हू-ब-हू मिला
छह साल में बदल गया गांव की सरकार का चुनाव: 33 से 41 जिला परिषद, 352 से 457 पंचायत समितियां

By Raghvendra Singh Rathore

छह साल में बदल गया गांव की सरकार का चुनाव: 33 से 41 जिला परिषद, 352 से 457 पंचायत समितियां
7 बार चीन गई नव्या मलिक, विदेश यात्राओं से ड्रग्स नेटवर्क तक पहुंची जांच, अब मनी ट्रेल पर ED की नजर

By VINAY VERMA

7 बार चीन गई नव्या मलिक, विदेश यात्राओं से ड्रग्स नेटवर्क तक पहुंची जांच, अब मनी ट्रेल पर ED की नजर
क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी?: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

By Arohi Raj

क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी?: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान