Live Blog
वोटिंग के दौरान मुरैना में बवाल, कांग्रेस नेताओं से मारपीट
May 07, 2024, 06:11 IST

Synopsis: आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इनमें मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, विदिशा, सागर, बैतूल और भोपाल सीट शामिल हैं। 9 सीटों पर 127 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला एक करोड़ 77 लाख 52 हजार 583 मतदाता करेंगे।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्य प्रदेश की 9 सीटों पर वोटिंग आज है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इनमें मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, विदिशा, सागर, बैतूल और भोपाल सीट शामिल हैं। 9 सीटों पर 127 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला एक करोड़ 77 लाख 52 हजार 583 मतदाता करेंगे।

तीसरे चरण की इन 9 सीटों पर 20 हजार 456 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 5,744 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए करीब 81 हजार कर्मचारी लगाए गए हैं।

बैतूल में भी आज होगी वोटिंग


दूसरे चरण की वोटिंग में शामिल बैतूल लोकसभा सीट के बीएसपी कैंडिडेट अशोक भलावी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने बैतूल लोकसभा सीट का चुनाव तीसरे चरण में शामिल कर दिया था।



देश में कुल 93 सीटों पर वोटिंग


तीसरे चरण में गुजरात की गांधीनगर सीट और यूपी की मैनपुरी सीट पर भी वोटिंग होगी। गांधीनगर से गृह मंत्री अमित शाह उम्मीदवार हैं जबकि मैनपुरी से यूपी के पूर्व CM अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैदान में हैं।

लोकसभा चुनाव के थर्ड फेज में आज 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर वोटिंग होगी। यह सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी। हालांकि शाम 6 बजे तक मतदान केंद्र पहुंच चुके वोटर्स को इसके बाद तक वोटिंग कराई जाएगी।

इस फेज में गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत 7 केंद्रीय मंत्रियों और 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में वोट डालेंगे।
May 07, 2024, 15:43 IST
छग में दोपहर 3 बजे तक 58.19% वोटिंग

बिलासपुर 50.76 %

दुर्ग 58.06 %

जांजगीर-चांपा 55.38 %

कोरबा 62.14 %

रायगढ़ 67.87 %

रायपुर 51.66 %

सरगुजा 65.31 %

May 07, 2024, 15:43 IST
मप्र में दोपहर 3 बजे तक 54.09% वोटिंग

बैतूल- ST 59.63%

भिंड- SC 44.18%

भोपाल 50.16%

गुना 60.16%

ग्वालियर 49.60%

मुरैना 48.23%

राजगढ़ 63.69%

सागर 53.08%

विदिशा 59.87%

May 07, 2024, 13:55 IST
छग में दोपहर 1 बजे तक 46.14% मतदान

  1. बिलासपुर 39.93 %
  2. दुर्ग 46.68 %
  3. जांजगीर-चांपा 43.14 %
  4. कोरबा 48.10 %
  5. रायगढ़ 55.87 %
  6. रायपुर 40.59 %
  7. सरगुजा 51.72 %

May 07, 2024, 13:54 IST
मप्र में दोपहर 1 बजे तक 44.67% वोटिंग

  1. बैतूल- ST 48.25%
  2. भिंड- SC 37.37%
  3. भोपाल 40.41%
  4. गुना 49.93%
  5. ग्वालियर 41.18%
  6. मुरैना 39.24%
  7. राजगढ़ 52.60%
  8. सागर 44.32%
  9. विदिशा 50.46%

May 07, 2024, 13:04 IST
खुल गई किस्मत, मिल गई हीरे की अंगूठी
खुल गई किस्मत, मिल गई हीरे की अंगूठी

भोपाल में मतदान करते ही एक वोटर की किस्मत खुल गई। बूथ क्रमांक 135 में लकी ड्रा में मतदाता प्रेमवती कुशवाहा ने हीरे की अंगूठी (Diamond Ring) जीती है। दरअसल, बंपर वोटिंग के लिए उपहार रखे गए हैं। पहली बार पोलिंग बूथ पर ही तीन लकी ड्रा खोले जा रहे हैं। जिसके तहत तीन मतदाताओं को इनाम दिया जाएगा।

May 07, 2024, 12:45 IST
वोटिंग के दौरान मुरैना में बवाल, कांग्रेस नेताओं से मारपीट

मतदान के बीच ग्वालियर चंबल क्षेत्र में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। यहां सुबह से ही झड़प और मारपीट की खबरें सामने आ रही हैं। सुबह यहां शराब माफिया रविंद्र सिकरवार को पुलिस ने हिरासत में लिया तो वहीं अब कांग्रेस नेता के पी कंसाना उनकी मां व भाई के साथ मारपीट की खबर सामने आई है। मारपीट में दौरान कांग्रेस नेता की मां के साथ भी मारपीट की गई है। इस दौरान कांग्रेस नेता की मां की साड़ी फट गई। इस मारपीट में हाथ और गले में चोटे आईं हैं। मामला नायक पुरा गांव का है।

May 07, 2024, 12:34 IST
May 07, 2024, 12:13 IST
छग में सुबह 11 बजे तक 29.90% मतदान

  1. बिलासपुर 25.29 %
  2. दुर्ग 31.44 %
  3. जांजगीर-चांपा 25.76 %
  4. कोरबा 32.37 %
  5. रायगढ़ 37.92 %
  6. रायपुर 26.05 %
  7. सरगुजा 32.86 %

May 07, 2024, 12:12 IST
मप्र में सुबह 11 बजे तक 32.21% मतदान

  1. बैतूल- ST 32.65%
  2. भिंड- SC 25.46%
  3. भोपाल 27.46%
  4. गुना 34.53%
  5. ग्वालियर 28.55%
  6. मुरैना 26.62%
  7. राजगढ़ 38.41%
  8. सागर 30.31%
  9. विदिशा 32.64%

May 07, 2024, 10:24 IST
May 07, 2024, 10:21 IST
कांग्रेस प्रत्याशी नीटू सिकरवार नजरबंद

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से भी खबर सामने आ रही है। मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल नीटू शिकरवार को नजरबंद किए जाने की खबर सामने आई है। कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल नीटू शिकरवार को पुलिस लाइन में नजर बंद किया गया है। बीएसपी प्रत्याशी रमेश गर्ग को भी कड़ी पुलिस निगरानी में रखा गया है।

May 07, 2024, 10:16 IST
May 07, 2024, 09:58 IST
विदिशा के ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार

विदिशा लोकसभा के खातेगांव विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खिड़कियां के ग्राम खेड़ी के मतदाताओं ने वोटिंग का किया बहिष्कार। मनाने पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी।

May 07, 2024, 09:52 IST
छग में सुबह 9 बजे तक 13.24% मतदान

  1. बिलासपुर 10.38 %
  2. दुर्ग 13.96 %
  3. जांजगीर-चांपा 12.85 %
  4. कोरबा 15.54 %
  5. रायगढ़ 18.05 %
  6. रायपुर 9.78 %
  7. सरगुजा 13.80 %

May 07, 2024, 09:47 IST
मप्र में सुबह 9 बजे तक 14.43% मतदान

  1. बैतूल- ST 15.97%
  2. भिंड- SC 13.23%
  3. भोपाल 13.61%
  4. गुना 16.43%
  5. ग्वालियर 12.75%
  6. मुरैना 12.43%
  7. राजगढ़ 16.57%
  8. सागर 14.58%
  9. विदिशा 15.85%

May 07, 2024, 08:46 IST
शिवराज सिंह ने परिवार के साथ डाला वोट
शिवराज सिंह ने परिवार के साथ डाला वोट
May 07, 2024, 08:15 IST
May 07, 2024, 08:14 IST
May 07, 2024, 07:58 IST
May 07, 2024, 07:46 IST
May 07, 2024, 07:44 IST
छत्तीसगढ़ में कौन किसके सामने
छत्तीसगढ़ में कौन किसके सामने
May 07, 2024, 07:39 IST
May 07, 2024, 07:35 IST
छत्तीसगढ़ में 7 सीटों पर मतदान

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को 7 सीटों पर मतदान होगा। जिन सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ व सरगुजा शामिल हैं। सभी सातों सीटों पर रोचक समीकरण बन रहे हैं। पहली बार 18-19 साल के 3,98,416 युवा मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। दूसरी ओर, अब तक के सभी आम चुनावों में शामिल रहे 100 साल से ज्यादा उम्र के 2791 बुजुर्ग भी लोकतंत्र के इस समारोह के साक्षी बनने को तैयार हैं।

May 07, 2024, 07:28 IST
मध्य प्रदेश में कौन किसके सामने
मध्य प्रदेश में कौन किसके सामने
May 07, 2024, 07:20 IST
May 07, 2024, 07:19 IST
ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान

By Jitendra Shrivastava

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान
IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट

By The Sootr

IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट
खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड

By Amresh Kushwaha

खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड
पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच

By Pooja Kumari

पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच
MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे

By Pratibha Rana

MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे
दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान

By Pooja Kumari

दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान
इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट

By Pratibha Rana

इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट