Lok Sabha Elections : वोट डालने पर मिलेगा बंपर इनाम , उत्साह बढ़ाने चीयर लीडर्स भी

Marut raj | Apr 15, 2024, 08:14 IST
Share
To increase voting in Bhopal the district administration has announced rewards to voters द सूत्र the sootr
government lecturer

लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए भोपाल जिला प्रशासन की ओर से वोटर्स के लिए मूवी टिकट, फैशन शो, इनामी कूपन सहित कई पहल की जा रही हैं।

Voters will get rewards for casting their votes

भोपाल. लोकसभा चुनाव 2024 ( Lok Sabha Elections ) में वोटर्स को मतदान के लिए प्रेरित करने सिर्फ राजनीतिक दल ही कोशिश में नहीं लगे हैं, बल्कि प्रशासन भी सारे जतन कर रहा है। इसमें मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अनूठी पहल की गई है। इसके तहत जिला प्रशासन यानी जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतदान करने वालों को लॉटरी के जरिए बंपर इनाम दिया जाएगा। यही नहीं वोटर्स को जगरूक करने के लिए चीयर लीडर्स में पब्लिक के बीच में जाएंगे।

भोपाल शहर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग कई प्रयोग कर रहा है। इसके तहत शहर के सभी 2100 मतदान केंद्रों पर वोटरों को एक-एक इनामी कूपन दिया जाएगा। 100 लकी मतदाताओं को बंपर प्राइज भी दिया जाएगा। इसके लिए अंगुली में लगी मतदान की स्याही को दिखाना होगा।

किन्नर वोटर्स का फैशन शो

एमपी नगर में 28 अप्रैल को एक फैशन शो किया जाएगा। इसमें आम मॉडल के साथ रैंप पर कैटवॉक करते थर्ड जेंडर के मतदाता भी नजर आएंगे। मतदान बढ़ाने के लिए इस तरह का आयोजन पहली बार किया जाएगा।

सही जवाब देने पर मूवी टिकट

वोट क्लब पर 19 अप्रैल को फन वॉक होगी। इसमें दिव्यांग वोटर्स और 85 या उससे ज्यादा उम्र के मतदाता शामिल होंगे। युवाओं को फोन कर चुनाव से जुड़े 3 सवालों के सही जवाब देने पर दो मूवी टिकट दिए जा रहे हैं। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ( Bhopal Collector Kaushalendra Vikram Singh ) का कहना है कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। व्यापारियों ने भी मतदान के दिन बिना वेतन काटे अपने कर्मचारियों को अवकाश देने की पहल की है।

डांसरों की टीम करेगी प्रेरित

शहर की अलग-अलग 21 भीड़-भाड़ वाली जगहों पर 21 अप्रैल को डांसरों की 21 टीमें फ्लैश मॉब ( अचानक डांस ) करते नजर आएंगी। इसमें आम लोगों की तरह यह भीड़ में शामिल रहते हैं और फिर अचानक ही सभी एक साथ डांस करना शुरू कर देते हैं। इसका मकसद लोगों को आकर्षिक कर मतदान का मैसेज देना है। इसी तरह युवाओं से लेकर दिव्यांगों, बुजुर्गों और थर्ड जेंडर के साथ मिलकर जिला प्रशासन मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रयास कर रहा है।

Tags:
  • Lok Sabha elections
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह
  • Bhopal Collector Kaushalendra Vikram Singh
  • फ्लैश मॉब
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई