नाबालिग के साथ दुराचार: दुष्कर्म का केस कराने आई 14 साल की नाबालिग की थाने में डिलीवरी

author-image
एडिट
New Update
नाबालिग के साथ दुराचार: दुष्कर्म का केस कराने आई 14 साल की नाबालिग की थाने में डिलीवरी

छिंदवाड़ा पुलिस के पास एक 14 साल की बच्ची दुष्कर्म की शिकायत लेकर आई थी। नाबालिग पेट से थी। अचानक उसके पेट में दर्द उठा। थाने में महिला कांस्टेबल और एक काम करने वाली महिला ने नाबालिग की डिलीवरी करवाई। इसके बाद पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

शिकायत लेकर आई पीड़िता ने बताया था कि उसी के गांव के एक युवक ने शादी का झांसा दिया था। इसमें वह फंस गई। वह दबाव बनाकर दुष्कर्म करता रहा। 9 महीने से वो उसे शादी की बात कहकर थाने आने से रोक रहा था। तीन दिन पहले वह शादी से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता थाने में आई थी।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

rape MP Government
Advertisment