theSootrLogo
theSootrLogo
MP News- एक महीने में दो बार सैलरी विदिशा में कर्मचारियों के अकाउंट में एक साथ पहुंचा 2 महीने का वेतन, विभाग ने कहा- गलती हुई, एक महीने का वेतन लेंगे वापस
undefined
Sootr
6/1/23, 12:35 PM (अपडेटेड 6/1/23, 7:09 PM)

VIDISHA. मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में कर्मचारियों की खुशी का ठिकाना उस वक्त नहीं रहा, जब उनके बैंक खाते में एक साथ दो महीने का वेतन पहुंच गया। हालांकि जिम्मेदार अधिकारी इस तकनीकी खामी बताते हुए वेतन वापस लेने की बात कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि वेतन वापस लेने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही यदि किसी कर्मचारी ने वेतन बैंक खाते से निकाल लिया होता तो उसके लिए विभाग अब किस तरह की कार्रवाई करेगा। वहीं, इस तरह की गलती करने वाले अधिकारी पर विभाग क्या कार्रवाई करेगा।


अतिरिक्त वेतन लिया जाएगा वापस


इस पूरे मामले में जिला सहायक कोषालय अधिकारी कैलाश चक्रवर्ती ने कहा कि ये सही है कि एक साथ 2 महीने का वेतन जारी किया गया है। लेकिन यह गलती तकनीकी खामी की वजह से हुई है। जिले के करीब 4 हजार से 4500 अधिकारी कर्मचारियों के खाते में 2 महीने का वेतन पहुंचा है। इस खामी को सुधारने जिला कोषालय अधिकारी उमेश श्रीवास्तव भोपाल गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 2 से 3 दिन के दौरान अतिरिक्त वेतन वापस ले लिया जाएगा।


ये भी पढ़ें...


महू में मंत्री उषा ठाकुर की कार्यशैली से नाखुश बीजेपी नेता! स्थानीय प्रत्याशी की मांग पर अड़े, वहीं कांग्रेस में टिकट के 3 दावेदार


चुनावी साल की समझ लिया सौगात


1 तारीख को शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को कोषालय द्वारा एक साथ वेतन जारी किया जाता है। गुरुवार की सुबह जब उनके खाते में वेतन पहुंचा तो अधिकारी और कर्मचारी काफी खुश हो गए, क्योंकि उनके खाते में एक साथ 2 महीने का वेतन आया। शुरुआत में अधिकारी-कर्मचारियों को डबल मैसेज आने का अंदेशा हुआ। वहीं, कुछ लोगों ने शासन की तरफ से दोहरा वेतन मिलने की सौगात समझ ली, लेकिन बाद में जब खाते का बैलेंस चेक किया गया तो मालूम हुआ कि 2 वेतन जारी हुए हैं।


4 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के खाते में पहुंचे डबल सैलरी


महीने की पहली तारीख को हर कर्मचारी को सैलरी का बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन जब खाते में एक साथ दो महीने की सैलरी आ जाए तो फिर क्या कहना। विदिशा जिले के 4 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के खाते में गुरुवार की सुबह वेतन का डबल मैसेज पहुंचा। जिसे देखकर कुछ लोग इसे सरकार की सैगात समझने लगे, तो कोई विभाग की तरफ से हुई गलती बताने लगे थे। 


द-सूत्र के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें
thesootr androidthesootr ios
Double salary reached in the account of employees Vidisha News MP News double salary reached in the account due to technical flaw salary refund कर्मचारियों के खाते में पहुंची डबल सैलरी विदिशा न्यूज एमपी न्यूज तकनीकी खामी से खाते में पहुंचा डबल वेतन वेतन वापसी
ताजा खबर