मध्यप्रदेश में 2 सिस्टम एक्टिव, आंधी-तूफान के साथ दोपहर बाद कई जिलों में हो सकती है बारिश, लुढ़केगा टेम्परेचर

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश में 2 सिस्टम एक्टिव, आंधी-तूफान के साथ दोपहर बाद कई जिलों में हो सकती है बारिश, लुढ़केगा टेम्परेचर

BHOPAL. मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट बदली है। दरअसल, प्रदेश में 2 सिस्टम एक्टिव हैं, जो मई में गर्मी से राहत दे रहे हैं। हर साल मई के महीने में प्रदेश का तापमान 46-47 डिग्री से अधिक होता है। लेकिन इस बार यह तापमान काफी कम है। सोमवार को भी दोपहर 2 बजे के बाद भी कई जिलों में मौसम अचानक करवट बदलेगा। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बादल बरस सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मई के आखिर में ऐसा ही मौसम रहेगा। इस कारण टेम्प्रेचर भी लुढ़क जाएगा।



देश का ये है हाल



देश में इन दिनों लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली समेत अधिकतर राज्यों में हीटवेव से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। IMD ने 22 मई को हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले 12 मई को साल के सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज किया गया था, क्योंकि इस दिन तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में तापमान भी 40 डिग्री पार कर चुका है। दिल्ली में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, तो वहीं आने वाले दिनों में झुलसाने वाली गर्मी के लिए तैयार रहें।



इन राज्यों के ये हाल



आईएमडी की मानें तो यूपी में आने वाले इस हफ्ते भीषण गर्मी पड़ने के आसार है। आज हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गर्म हवा चलने के आसार है।



ये भी पढ़ें...



सुप्रीम कोर्ट में कूनो के चीतों को मुकंदरा पार्क में शिफ्ट करने की रिपोर्ट पेश, एक्सपर्ट्स बोले- कूनो अन्य विकल्पों से बेहतर



नौतपा में भी होगी बारिश



मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अरब सागर में बने चक्रवात से प्रदेश में नमी आ रही है। इस कारण बादल बारिश कर रहे हैं। ऐसा ही मौसम सोमवार और आगे भी बना रहेगा, क्योंकि 23 मई से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी एक्टिव हो रहा है। संभावना है कि यह सिस्टम मई के आखिरी दिनों तक बना रहेगा। इस कारण नौतपा के दिनों में भी हल्की बारिश हो सकती है।



दोपहर 2 बजे तक पड़ेगी गर्मी



मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि सोमवार सुबह से दोपहर 2 बजे तक तेज गर्मी पड़ेगी। इसके बाद मौसम बदल जाएगा। तेज हवा के साथ बादल छा जाएंगे और हल्की बारिश हो सकती है। यानी, दोपहर दो बजे तक ही तापमान में बढ़ोतरी होगी। आमतौर पर दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक तेज गर्मी पड़ती है। बादल छाने और हल्की बारिश होने से दिन के तापमान में भी गिरावट होगी। अभी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में दिन का तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच है, जबकि खजुराहो और नौगांव में तापमान सबसे ज्यादा 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट होने का अनुमान जताया है।



प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम



मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को सिवनी, छिंदवाड़ा, धार, नर्मदापुरम, सीहोर, डिंडोरी, देवास, नरसिंहपुर और शिवपुरी में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। यहां पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। दतिया-छतरपुर में गर्मी का असर रह सकता है।


weather news देश में मौसम का हाल मौसम न्यूज MP weather कई का मौसम Weather of many एमपी मौसम Indian Meteorological Department Weather condition in the country भारतीय मौसम विभाग
Advertisment