एमपीः 2025 तक ढाई लाख कर्मचारी होंगे रिटायर, सरकार तैयार कर रही समीक्षा रिपोर्ट

author-image
Akash Mishra
एडिट
New Update
एमपीः 2025 तक ढाई लाख कर्मचारी होंगे रिटायर, सरकार तैयार कर रही समीक्षा रिपोर्ट

Bhopal. सरकारी कार्यलयों में बड़ी संख्या में कर्मचारी अधिकारी रिटायर हो रहें हैं। आने वाले तीन से चार सालों में प्रदेश के ढाई लाख से ज्यादा कर्मचारी रिटायर्ड हो जाएंगे। अगर इसी साल की बात करें तो, 25 हजार से ज्यादा कर्मचारी रिटायर्ड होंगे। आपको बता दें कि, सरकारी सेवाओं में ज्यादा से ज्यादा वे कर्मचारी है। जोकि 1977-78 में सेवा में आए थे। ऐसे में इनकी सर्विस 44 साल और उम्र करीब 60 साल हो रही है। अगले 3 साल में यह सभी रिटायर हो जाएंगे। ऐसे में सीधी भर्ती पर लगी रोक नहीं हटी तो विभागों में काम करने के लिए कर्मचारी भी नहीं बचेंगे। 



पिछले साल 22 हजार कर्मचारी हुए थे रिटायर

हांलाकि अभी शिक्षा विभाग और पुलिस में भर्तियां शुरु हो गई है। जबकि अन्य विभागों में भर्ती के लिए अभी कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है। ऐसे में आने वाले सालों में इन कार्यालयों में कर्मचारियों का टोटा पड़ सकता है। जिससे सरकारी कामों में रुकावट आने का अंदेशा है। 



तैयार की जा रही रिपोर्ट

कर्मचारियों के रिटायर्ड की संख्या को लेकर सरकार में भी हलचल है। बताया जा रहा है कि,साल 2025 तक ढाई लाख से ज्यादा कर्मचारी अधिकारी रिटायर्ड हो जाएंगे। इसी समीक्षा के लिए सरकार स्तर पर एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस रिपोर्ट में यह बताया जाएगा कि, किस विभाग में कितने कर्मचारी रिटायर हो रहे है। जबकि कितने कर्मचारियों की भर्ती होनी है। जिससे व्यवस्था खराब न हो, और सरकारी काम सुचारू रूप से चलते रहे। 


Madhya Pradesh रिटायर Department भर्ती सरकार Bhopal government Retired employees Recruitment मध्यप्रदेश कर्मचारी विभाग भोपाल