नगर पालिका की 28 सीटें OBC के लिए आरक्षित, महापौर पद के लिए पुराना आरक्षण लागू

author-image
एडिट
New Update
नगर पालिका की 28 सीटें OBC के लिए आरक्षित, महापौर पद के लिए पुराना आरक्षण लागू

Bhopal. भोपाल के रविंद्र भवन में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया की गई। प्रदेश में 99 नगर पालिकाएं हैं। इनमें से 28 नगर पालिकाएं ओबीसी के लिए आरक्षित की गई हैं। आरक्षण की शुरुआत अनुसूचित जाति के रिजर्वेशन से हुई। इसके लिए 15 पद आरक्षित किए गए हैं, इनमें से 8 पद महिलाओं के लिए हैं। वहीं ST के लिए 6 सीटें आरक्षित, इनमें तीन महिला के लिए रिजर्व की गई हैं। 2020 की तुलना में इस बार ओबीसी को नगर पालिका अध्यक्ष पद पर तीन ज्यादा सीटें मिली हैं। पहले 25 सीटें थी अब बढ़कर 28 सीटें हो गई है। वहीं पुरानी 263 और नई 35 नगर परिषदों के अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया की गई। 2020 की तुलना में इस बार ओबीसी को नगर पालिका अध्यक्ष पद पर तीन ज्यादा सीटें मिली हैं। पहले 25 सीटें थी अब बढ़कर 28 सीटें हो गई हैं।





वीडियो देखें









महापौर पद के लिए पुराना आरक्षण





प्रदेश के 16 नगर निगमों के महापौर पद के लिए नया आरक्षण नहीं होगा। महापौर के लिए दिसंबर 2020 में कराई गई आरक्षण प्रक्रिया ही मान्य होगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद और नगर परिषदों के आगामी सामान्य निर्वाचन के लिए मध्यप्रदेश नगरपालिका (महापौर व अध्यक्ष पद का आरक्षण) नियम 1999 के अंतर्गत अध्यक्ष पदों के संशोधित आरक्षण की कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश के 317 नगरीय निकायों में चुनाव होना हैं, जिनमें 16 नगर निगम भी शामिल हैं। महापौर पद के लिए आरक्षण नहीं होगा। प्रदेश में 16 नगर निगम, 99 नगर पालिका और 298 नगर परिषद हैं।





नगर पालिका में SC के लिए 15 पद आरक्षित





कुल 99 नगर पालिका में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 15 पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें से 8 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। इनमें बड़ी नगर पालिका नागदा (उज्जैन) अजा महिला सीट हो गई है।





ये नपा अजा कैटेगिरी के लिए रिजर्व





मकरोनिया बुजुर्ग सागर, खुरई सागर (महिला), दमुआ (महिला), डबरा, गोहद (महिला), सारणी, आमला, चंदेरी, बीना इटावा (महिला), लहार (महिला), गोटेगांव (महिला), महाराजपुर, नागदा (महिला), भिंड (महिला)।





अनुसूचित जनजाति के लिए 6 सीटें आरक्षित





एसटी के लिए 6 सीटें आरक्षित की गई है, इसमें से 3 सीटें महिला के लिए रिजर्व रखी गई हैं। मलाजखंड, झाबुआ, आलीराजपुर (महिला), पाली, बड़वानी (महिला), बिजूरी (महिला)।





नगर परिषद के लिए आरक्षण की स्थिति





मध्यप्रदेश में 298 नगर परिषद हैं। इनमें 263 ऐसी हैं, जो पुरानी हैं। इनमें पहले चुनाव हो चुके हैं। 35 नवगठित में पहली बार चुनाव होंगे। नवगठित के लिए आरक्षण की अलग से प्रक्रिया हुई। बाकी 263 में से आरक्षण की प्रक्रिया की गई। नई नगर परिषद में कुल 6 लाख 12 हजार 65 जनसंख्या है। नई 35 सीटों में से 6-6 एससी-एसटी के लिए, ओबीसी के लिए 5 पद आरक्षित किए गए हैं। वहीं 263 नगर परिषदों में से 42 एससी के लिए, 21 एसटी के लिए 68 सीटें ओबीसी के लिए आरक्षित हैं।





ओबीसी को 28 सीट





सबलगढ़, धार (महिला), आष्टा (महिला), रायसेन (महिला), सिरोंज, होशंगाबाद (महिला), शहडोल, छतरपुर (महिला), पनागर, श्योपुर (महिला), राधौगढ़, मनावर, सनावद (महिला), नेपानगर (महिला), खाचरौद, शुजालपुर (महिला), जावरा (महिला), मंदसौर (महिला), इटारसी, हरदा (महिला), ब्यावरा (महिला), रहली, दमोह, मैहर (महिला), पांणुर्ना, जुन्नारदेव, सिवनी, मंडला।





नगर पालिका, नगर परिषद, के आरक्षण की लिस्ट 





नगर पालिका आरक्षण की स्थिति





1. नर्मदापुरम (होशंगाबाद)- OBC महिला



2. छतरपुर -  OBC महिला



3. शहडोल -  OBC



4.दमुआ  - SC महिला



5. डबरा -  SC



6. खुरई -  SC महिला



7. मकरोनिया बुजुर्ग -  SC



8. गोहद -  SC महिला



9. सारणी  - SC



10. आमला  - SC



11. चंदेरी  - SC



12. बीना इटावा  - SC महिला



13.  लहार  - SC महिला



14.  गोटेगांव  - SC महिला



15.  महाराजपुर  - SC



16.  नागदा -  SC महिला



17.  भिंड - SC महिला



18.  मलाजखंड  - ST



19.  झाबुआ -  ST



20.  अलीराजपुर   - ST महिला



21.  पाली   - ST



22.  बड़वानी   - ST महिला



23.  बिजूरी  -  ST महिला



24.  सबलगढ़   - OBC



25.  धार  -  OBC महिला



26.  आष्टा  -  OBC महिला



27.  रायसेन   - OBC महिला



28.  सिरोंज  -  OBC



29.  सनावद   - OBC महिला



30.  नेपानगर  - OBC महिला



31.  पनागर -- OBC



32.  श्योपुरकलां -  OBC महिला



33.  राघौगढ़  - OBC



34.  मनावर -  OBC



35.  खाचरौद  -  OBC



36.  शुजालपुर -  OBC महिला



37.  जावरा  - OBC महिला



38.  मंदसौर  - OBC महिला



39.  इटारसी OBC



40.  हरदा  - OBC महिला



41.  ब्यावरा  - OBC महिला



42.  रहली  - OBC



43.  दमोह  - OBC



44.  मैहर  - OBC महिला



45.  पांडुरना  - OBC



46.  जुन्नारदेव जामई  - OBC



47.  सिवनी  - OBC



48.  मंडला -  OBC



49.  बैतूल  - अनारक्षित महिला



50.  विदिशा  - अनारक्षित महिला



51.  राजगढ़  - अनारक्षित महिला



52.  पिपरिया  - अनारक्षित महिला



53.  गढ़ाकोटा  - अनारक्षित महिला



54.  पन्ना  - अनारक्षित महिला



55.  खरगोन - अनारक्षित महिला



56.  बालाघाट  - अनारक्षित महिला



57.  नैनपुर - अनारक्षित महिला



58.  धनपुरी  - अनारक्षित महिला



59.  महिदपुर  - अनारक्षित महिला



60.  शिवपुरी  - अनारक्षित महिला



61.  बैरसिया अनारक्षित महिला



62.  मुलताई  - अनारक्षित महिला



63.  देवरी  - अनारक्षित महिला



64.  दतिया  - अनारक्षित महिला



65.  गुना  - अनारक्षित महिला



66.  बारासिवनी -  अनारक्षित महिला



67.  चौरई  - अनारक्षित महिला



68.  सौसर  - अनारक्षित महिला



69.  अमरवाड़ा  - अनारक्षित महिला



70.  करेली  - अनारक्षित महिला



71.  नीमच  - अनारक्षित महिला



72.  अंबा  - अनारक्षित महिला



73.  मंडीदीप  - अनारक्षित महिला





-नगर पालिका में महिला अनारक्षित सीटें- बैतूल,विदिशा, राजगढ़, पिपरिया, गढ़ाकोटा,पन्ना, खरगोन, बालाघाट, नैनपुर, धर्मपुरी, मुलताई, देवरी,दतिया, गुना, चोरई, मंडीदीप, महिदपुर, बैरसिया, मुलताई,देवरी, दतिया, गुना,वारासिवनी,अमरवाड़ा, नीमच, अंबाह हैं।



-  99 नगर पालिका के  पदों में 15 अनुसूचित जाति के लिए, 6 अनुसूचित जनजाति के लिए।



- 28 पद ओबीसी के लिए आरक्षित होंगे।



- महिलाओं के अनारक्षित 25 पद होंगे।



-  प्रदेश में कुल 99 नगर पालिका हैं।





नगर परिषद के लिए आरक्षण की स्थिति





मालनपुर  - SC



मधुसुदनगढ़ -  SC



पिपरई  - SC महिला



कर्रापुर -  SC



बरगवां -  SC महिला



बिलहरा - SC महिला



तरीकरकलां  - SC महिला



निवाड़ी -  SC महिला



पवई -  SC महिला



बांधमोर - SC महिला



पेतिया  - SC महिला



पीपलरावां  - SC महिला



बड़ौनी  - SC महिला



साली चौका  - SC महिला



पटेरा  - SC महिला



उचेंरा - SC महिला





ST के लिए आरक्षित नगर परिषद की सीटें - नगर परिषद आरक्षण की स्थिति





निवाली बुजुर्ग  - ST महिला



बिस्टान -  ST



सर्रई ST महिला



डोला  -  ST



पुनासा -  ST



घोड़ा डोंगरी -  ST महिला



मांडवा -  ST



ढही  - ST महिला



आजाद नगर  - ST



अमरकंटक  - ST



मेघनगर -  ST



निवास  - ST महिला



पलसूद  - ST महिला



धमनोद  - ST



सरदारपुर -  ST महिला



ओंकारेश्वर -  ST महिला



गोहाबिछा   - ST महिला



थांदला ​​​​​​​-  ST महिला



बैयर -  ST महिला



जोबट -  ST



कांटा फोड़ा -  ST



नरोजाबाद -  ST



कुक्षी  - ST महिला



डिंडौरी -  ​​​​​​​ ST महिला



पेटलावद -  ​​​​​​​ ST महिला





OBC के लिए आरक्षित नगर परिषद की सीटें- नगर परिषद आरक्षण की स्थिति







छपारा -  OBC महिला



ठिकरी  - OBC महिला



बड़ोदियाकलां -  OBC



रन्नौद  - OBC महिला



रोंद -  OBC





नगर परिषद आरक्षण की स्थिति





भैंसोदा मंडी​​​​​​​  - अनारक्षित



डबोरा ​​​​​​​ - अनारक्षित महिला



देवरी  - अनारक्षित



केवलारी - अनारक्षित महिला



मानपुर - अनारक्षित महिला



पोहरी  - अनारक्षित



मरकोन  - अनारक्षित



शाहपुर बैतूल - अनारक्षित



मोहना - अनारक्षित



बंगवां राजनगर - अनारक्षित



डूमरकछा - अनारक्षित



बरगंवा अमलाई ​​​​​​​ - अनारक्षित महिला



मालथोन - अनारक्षित



बांद्री ​​​​​​​ - अनारक्षित महिला



सुरखी - अनारक्षित महिला



गुन्नौर ​​​​​​​ - अनारक्षित महिला



बदोहो ​​​​​​​ - अनारक्षित महिला



सिराली  - अनारक्षित महिला





 महापौर का आरक्षण (जो कि 10 दिसंबर 2020 को हो चुका है)। प्रदेश के 16 नगर निगमों के महापौर पद के लिए नया आरक्षण नहीं होगा।





नगर निगम/महापौर आरक्षित सीट





1.भोपाल  - ओबीसी(महिला)



2.मुरैना - एस सी (महिला)



3. उज्जैन - एससी



4.छिंदवाड़ा - एससी



5-सतना - ओबीसी



6-रतलाम  - ओबीसी



7-खंडवा  - ओबीसी(महिला)



8-सागर  - सामान्य(महिला)



9-बुरहानपुर -  सामान्य(महिला)



10-ग्वालियर  - सामान्य(महिला)



11-देवास - सामान्य(महिला)



12-कटनी - सामान्य(महिला)



13-इंदौर  - अनारक्षित(सामान्य)



14-जबलपुर -  अनारक्षित(सामान्य)



15-रीवा - अनारक्षित(सामान्य)



16-सिंगरौली  -अनारक्षित (सामान्य)



Reservation Process आरक्षण प्रक्रिया urban body elections MP News मध्यप्रदेश की खबरें MP Bhopal पंचायत चुनाव PANCHAYAT ELECTION मध्यप्रदेश ओबीसी नगरीय निकाय चुनाव OBC भोपाल