अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद ने सिवनी सांसद और विधायक के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंकने का किया प्रयास 

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद ने सिवनी सांसद और विधायक के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंकने का किया प्रयास 

Seoni, Vinod Yadav. सिवनी बालाघाट के भाजपा सांसद ढाल सिंह बिसेन और सिवनी विधानसभा के भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा संसद और विधानसभा में  (बागरी)बघेल समाज के लोगों को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र देने का मुद्दा उठाए जाने को लेकर सिवनी जिले की अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों  भारी आक्रोश है। अनुसूचित जाति मे शामिल 13 समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में अंबेडकर चौक मे शामिल हुए ओर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रैली निकालकर अपना आक्रोश जताया।



नारेबाजी कर किया प्रदर्शन



publive-image

बड़ी संख्या मे एकत्रित हुए अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों ने सांसद और विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। हाथों में तख्ती लेकर भी पूरे शहर में भ्रमण किया जिसमे सांसद के खिलाफ मुर्दाबाद लिखा हुआ था। इसी दौरान आक्रोशित लोगों द्वारा सांसद का पुतला फूकने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस ने भंाप लिया और वाटर कैनिंग के जरिए पुतले को मशक्कत कर प्रदर्शनकारियों से छीन लिया। इस बीच पुलिस अधिकारी तरबतर हो गए थे। 



उग्र आंदोलन की चेतावनी



प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सिवनी जिले के बागरी बघेल समाज के लोग राजपूत लिखते हैं जो कि अनुसूचित जाति में नहीं आते है। यहां तक कि बघेल समाज का प्रतिनिधित्व लंबे समय तक करने वाले हरवंश सिंह भी अपने नाम के आगे ठाकुर लगाते आए हैं। 27 साल से लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं कोर्ट में भी उन्होंने याचिका लगाई हुई है कि बघेल समाज के जो लोग अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र लेकर  सर्विस कर रहे हैं उनका प्रमाण पत्र रद्द कर उन्हे सर्विस से निकाला जाए ओर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। उनका कहना है कि इस तरह लाभ लेने के लिए ठाकुरों जैसे सवर्ण भी अपने आपको दलित बताने लगेंगे तो यह उनके साथ अन्याय होगा, प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अभी यह लड़ाई लंबी चलेगी जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है।

 


tried to burn effigies Slogans against MP MLA सांसद विधायक के खिलाफ नारेबाजी पुतला फूंकने का किया प्रयास Demonstration of Aja Parishad against Seoni MP-MLA अजा परिषद का सिवनी सांसद-विधायक के खिलाफ प्रदर्शन
Advertisment