MP : इंदौर और भोपाल में 28 जून से होगी झमाझम बारिश, उज्जैन में मानसून करीब 1 हफ्ते लेट

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
MP : इंदौर और भोपाल में 28 जून से होगी झमाझम बारिश, उज्जैन में मानसून करीब 1 हफ्ते लेट

BHOPAL. मानसून का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। भोपाल और इंदौर में 28 जून से अच्छी बारिश हो सकती है जबकि उज्जैन में मानसून करीब 1 हफ्ते लेट हो गया है। इंदौर में शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी हुई थी। भोपाल में उमस से लोग परेशान हुए थे। अगले 3 दिनों तक इंदौर, जबलपुर और नर्मदापुरम में गरज-चमक की स्थिति रहेगी, कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मध्यप्रदेश में 28 से 29 जून तक मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो जाएगा।



धीरे-धीरे एक्टिव हो रहा मानसून



मध्य पूर्वी अरब सागर में चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं। इसके साथ ही दक्षिण पूर्वी यूपी के ऊपर भी चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं। इसके साथ ही दक्षिणी गुजरात से कर्नाटक तट पर एक ट्रफ बना है। झारखंड के आसपास भी एक चक्रवात एक्टिव है।



उज्जैन में मानसून करीब 1 हफ्ते लेट



मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मध्यप्रदेश में मानसून अपने समय पर चल रहा है जबकि उज्जैन में मानसून करीब 1 हफ्ते लेट है। 3 दिनों तक पूरे प्रदेश में बादल तो छाए रहेंगे लेकिन बारिश होने की संभावना कम ही है।



एक बार फिर बढ़ने लगी गर्मी



जून के तीसरे हफ्ते में जमकर बारिश हुई लेकिन अब गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। मानसून के ब्रेक की वजह से लोगों को गर्मी और उसम का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। नौगांव, खजुराहो, राजगढ़ और ग्वालियर का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा। मध्यप्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पारा 36 से ऊपर रहा। पचमढ़ी में सबसे कम 30 और बैतूल में 31 डिग्री दर्ज किया गया।


बारिश मौसम MP News MP मध्यप्रदेश की खबरें इंदौर मानसून लेट Rain monsoon late Bhopal मानसून Ujjain मध्यप्रदेश weather Monsoon भोपाल Indore