भिंड: DFO ने सार्वजनिक मंच पर रेंजर को दी गाली, कहा- नौकरी से हटवा दूंगा

author-image
एडिट
New Update
भिंड: DFO ने सार्वजनिक मंच पर रेंजर को दी गाली, कहा- नौकरी से हटवा दूंगा

भिंड. वन विभाग के कर्मचारियों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें DFO महिला रेंजर के साथ बदतमीजी करते हुए नजर आए। बरही में आयोजित एक प्रोग्राम के दौरान ये घटना हुई। पब्लिक प्लेस पर DFO महिला रेंजर से गाली गलौज कर रहे थे। नौकरी से हटवाने की धमकी भी दी थी। ये पुरी घटना करीब पौने एक घंटे तक चली। इस पूरी घटना को कर्मचारी के साथ- साथ गांव के लोगों ने भी देखा।

महिला को धमकाया और गाली गलौज की

वन विभाग के अफसर बरही में वन मंडल की कार्यशाला में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। रेंजर सपना विसारिया ने DFO होलगी के खिलाफ न्यायालय में याचिका लगाई है। इस याचिका का जवाब DFO  को देना है। वहीं सार्वजनिक मंच पर दोनों एक दूसरे को देखकर आग बबूला हो गए। DFO ने जूनियर महिला अफसर को धमकाया और गाली गलौज की। इस मामले को लेकर जूनियर स्तर के कर्मचारी एक साथ हो गए और उन्होंने DFO के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

क्या है मामला

25 जुलाई को मानपुरा बीट के कॉन्सटेबल अवैध परिवहन करते हुए टैक्टर- ट्रॉली पकड़ी थी। आरोप यह है कि ट्रैक्टर – ट्रॉली को DFO के आदेश पर छोड़ दिया गया। DFO  ने सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टैक्टर – ट्रॉली छोड़ने के मामले में दोषी ठहरा दिया। इस मामले में वन रेंजर विसारिया की तीन महीने की पेमेंट को रोक दी।

on public platform DFO abused TheSootr Ranger