/sootr/media/post_banners/a98f99b6e09e6caa1126ec3cc278be20599e97d4096754c6d04054ae0157f4cc.jpeg)
Damoh. दमोह में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर एक गर्भवती महिला अपने परिजनों के साथ पहुंची थी जहां उसकी डिलेवरी हो गई। इसके बाद महिला को 108 वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर जच्चा.बच्चा दोनो स्वस्थ हैं।
भोपाल जाने के लिए स्टेशन पहुंची थी महिला
जानकारी के अनुसार जबलपुर जिले के कटंगी थाना क्षेत्र के कांटी गांव निवासी इमरती बाई पति छोटू 32 वर्ष अपनी दो बहनों के साथ भोपाल जा रही थी। यह सभी लोग सुबह 3 बजे स्टेशन पर पहुंच गए थेए लेकिन ट्रेन निकल गई। इसके बाद सुबह करीब 6 बजे इमरती बाई को प्रसव पीड़ा होने लगी। स्टेशन पर मौजूद लोगों की भीड़ को देखते हुए तत्काल ही परिजनों द्वारा प्लेटफार्म पर बने बाथरूम में ले जाया गया। जहां पर महिला की डिलेवरी हुई।
जीआरपी पुलिस को सूचना मिली तो महिला पुलिसकर्मी महिला के पास पहुंची और 108 वाहन को सूचना दी गई। इसके बाद एंबुलेंस से तत्काल ही महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका इलाज शुरू कराया गया। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है और जिला अस्पताल में जच्चा एवं बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
बाद में दी सूचना
दरअसल इमरती बाई को जब प्रसव पीड़ा उठना शुरू हो गई तो महिला परिजनों ने स्थिति को भांप लिया और बिना देरी किए उसे बाथरूम ले गईं। इस दौरान उन्होंने जीआरपी या स्टेशन प्रबंधन को कोई सूचना नहीं दी। महिलाओं ने तत्परता दिखाते हुए खुद ही महिला की डिलेवरी करा ली और बाद में जीआरपी को सूचित किया। खुशी की बात यह रही कि इस घटना में जच्चा और बच्चा दोनों सकुशल और स्वस्थ हैं।
तत्काल रेल स्टाफ या जीआरपी को देनी चाहिए सूचना
जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसी स्थिति में तत्काल 108 एंबुलेंस या किसी भी प्रशासनिक कार्यालय में सूचना देनी चाहिए। गनीमत रही कि इस घटना में जच्चा और बच्चा दोनों सकुशल हैं। वरना ऐसे मामलों में महिला या बच्चे में कई कॉम्पलिकेशन देखने को मिलते हैं।