ट्वीट मामले में दिग्विजय सिंह पर भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और नर्मदापुरम में FIR

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
ट्वीट मामले में दिग्विजय सिंह पर भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और नर्मदापुरम में FIR

Bhopal. पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ट्वीट मामले (Tweet Case) में घिरते ही जा रहे हैं। मंगलवार को भोपाल में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। इसके बाद ग्वालियर, जबलपुर और नर्मदापुरम में भी दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। दिग्विजय सिंह पर धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप लगे हैं। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट मामले में खुद को घिरता देखकर सीएम शिवराज के खिलाफ भी FIR दर्ज करने की मांग की है। दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज पर राहुल गांधी की छवि को बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज को उनके एक ट्वीट को लेकर घेरा है। सीएम शिवराज ने राहुल गांधी का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया था।





दिग्विजय सिंह ने किया था ट्वीट





खरगोन हिंसा के बाद दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट किया था, जिसमें एक शख्स मस्जिद की दीवार पर चढ़कर भगवा झंडा लगाता हुआ दिख रहा था। दिग्विजय सिंह ने इस तस्वीर को खरगोन का बताया था। लेकिन वो तस्वीर बिहार की थी। हालांकि दिग्विजय सिंह ने बाद में वो ट्वीट डिलीट कर दिया था। दिग्विजय के खिलाफ गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक्शन लेने की बात कही थी। वहीं कैबिनेट मीटिंग में सीएम शिवराज ने कहा था कि दिग्विजय सिंह प्रदेश को दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं। ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।







दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया।



दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया।







दिग्विजय ने की सीएम शिवराज पर FIR की मांग





दिग्विजय सिंह के खिलाफ सबसे पहले भोपाल में FIR दर्ज की गई थी। ट्वीट मामले में खुद को घिरता देखकर दिग्विजय सिंह ने पलटवार का दांव खेला है। उन्होंने सीएम शिवराज को ही आड़े हाथों लिया है। दिग्विजय सिंह ने भोपाल कमिश्नर को पत्र लिखकर सीएम शिवराज के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। दिग्विजय ने सीएम शिवराज पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने राहुल गांधी का कूटरचित वीडियो बनाकर ट्विटर पर पोस्ट किया था। जो एक आपराधिक कृत्य है।







— digvijaya singh (@digvijaya_28) April 12, 2022





दिग्विजय सिंह ने वीडियो के जरिए सीएम शिवराज को घेरा





दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वो वीडियो पोस्ट किया, जो सीएम शिवराज ने 16 मई 2019 को पोस्ट किया था। दिग्विजय सिंह ने वीडियो की सच्चाई बताई। उन्होंने सीएम शिवराज के ट्वीट किए गए वीडियो को 'फेक' और कांग्रेस के ट्वीट किए गए वीडियो को 'रियल' बताया। दिग्विजय सिंह ने लिखा कि इस वीडियो में राहुल गांधी की छवि को बिगाड़ने का प्रयास का पूरा प्रयास किया गया है। आज तक ये जानते हुए भी कि ये फेक वीडियो है, उसे डिलीट नहीं किया गया है। दिग्विजय सिंह ने पूछा- क्या ये अपराध नहीं है?







— digvijaya singh (@digvijaya_28) April 12, 2022



ट्वीट केस ट्वीट मामला tweet case केस एफआईआर ग्वालियर जबलपुर FIR Gwalior मध्यप्रदेश की खबरें Jabalpur Digvijay Singh Bhopal नर्मदापुरम दिग्विजय सिंह narmadapuram भोपाल सीएम शिवराज CM Shivraj MP News