भोपाल सुसाइड केस: परिवार के पांचों सदस्यों की मौत, बबली समेत 4 लोग गिरफ्तार

author-image
एडिट
New Update
भोपाल सुसाइड केस: परिवार के पांचों सदस्यों की मौत, बबली समेत 4 लोग गिरफ्तार

भोपाल. फैमिली सुसाइड केस (Bhopal Family Sucide Case) में परिवार की आखिरी सदस्य अर्चना जोशी की भी मौत हो गई। सूदखोर महिलाओं से परेशान होकर परिवार के 5 सदस्यों ने एक साथ जहर (Poison) खा लिया था। जिसके बाद पांचों ने एक-एक करके दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी बबली दुबे उसकी बेटी रानी दुबे, उर्मिला खांबरा और प्रमिला बेलदार को गिरफ्तार कर जेल दिया है।

25 नवंबर को खाया था जहर 

भोपाल (Bhopal) के पिपलानी इलाके में 25 नवंबर की देर शाम एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर (Poison) खा लिया था। पुलिस के मुताबिक, अशोक विहार कॉलोनी (Ashok Vihar Colony) में रहने वाले संजीव जोशी (Sanjeev Joshi), मां नंदिनी (Mother Nandini), पत्नी अर्चना (Wife Archana) और दो बेटियों ग्रीष्मा और पूर्वी ने चूहे मारने का जहर खा लिया था। जिसके बाद एक-एक करके इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। परिवार ने सूदखोरी से परेशान होकर जहर खाया था।

4 महिलाओं को कोर्ट ने भेजा जेल

आरोपी बबली गैंग की 4 महिलाओं को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चारों को जेल भेजने के आदेश दिए। मुख्य आरोपी बबली दुबे बाल बिहार आनंद नगर में किराए का एक कमरा लेकर रहती है। इसी ने संजीव जोशी की पत्नी को 3.70 लाख रुपए कर्ज दिया था। ब्याज वसूलने के लिए परिवार को धमकी देती थी। 

मौके से सुसाइड नोट भी मिला था

घटना स्थल से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उसने कर्ज से परेशान होने और दो महिलाओं द्वारा कर्जा वसूलने को लेकर आए-दिन अभद्रता करने का जिक्र था। कर्ज नहीं चुकाने की हालत में घर में कब्जा करने की धमकी देती थीं। इसी बात को लेकर परिवार में भी कलह होती थी। इसी वजह से परेशान आकर सामूहिक आत्महत्या की बात लिखी है। संजीव ने दो महिलाओं से आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लिया था, जिसे वे लंबे समय से चुका नहीं पा रहे थे।

कांग्रेस ने साधा निशाना

कांग्रेस मीडिया समंवयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर निशाना साधा है। 

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

भोपाल सुसाइड केस Bhopal Family Sucide Case फैमिली सुसाइड केस TheSootr Poison bhopal sucide case सूदखोरी Bhopal suicide case