इंटरनेशनल वन मेला 2021: राज्यपाल ने किया मानसरोवर ग्रुप को पुरुस्कृत

author-image
एडिट
New Update
इंटरनेशनल वन मेला 2021: राज्यपाल ने किया मानसरोवर ग्रुप को पुरुस्कृत

भोपाल. राजधानी भोपाल में पांच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय वन मेला- 2021 (International Forest Fair - 2021) का आयोजन हुआ। 26 दिसंबर को इस कार्यक्रम का रंगारंग तरीके से समापन हुआ। इस मौके पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई छगनलाल पटेल ने मानसरोवर ग्रुप (Mansarovar Group) को पुरुस्कृत किया। समारोह में वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह (Vijay Shah) भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में ये लोग मौजूद रहे

समारोह में राज्य लघु वनोपज संघ के प्रशासक IAS अशोक वर्णवाल और म. प्र. राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक पुष्कर सिंह शामिल हुए। इनके अलावा रमेश कुमार गुप्ता, प्रधान मुख्य वन संरक्षक द्वारा मानसरोवर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज भोपाल को पहला पुरुस्कार और साईं इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक रिसर्च एण्ड मेडिसिन (सियाराम) को तृतीय पुरुस्कार प्रदान किया गया। मानसरोवर ग्लोबल विश्वविद्यालय की कुलाधिपति मंजुला तिवारी, मानसरोवर समूह के CED गौरव तिवारी ने सभी प्राचार्य, फैकल्टी मेंबर्स और स्टूडेंट्स को इस उपलब्धि पर बधाई प्रेषित की।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Vijay Shah TheSootr International Forest Fair - 2021 इंटरनेशनल वन मेला 2021 Mansarovar Group मानसरोवर ग्रुप