सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर साधा निशाना, बोले-रस्सी जल गई पर बल नहीं गया

Raj Singh | Published:
Share
the sootr
the sootr

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जीतू पटवारी पर भड़क गए हैं। दरअसल, बीते दिनों एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश के अधिकारियों के खिलाफ बोला था और उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे। अब इसी पर सीएम की ओर प्रतिक्रिया सामने आई है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर जोरदार हमला बोला है। सीएम ने यह हमला ऐसे समय किया है, जब जीतू पटवारी ने नर्मदापुरम में प्रदेश के अधिकारियों पर टिप्पणी की थी। अब मोहन यादव ने इस मुद्दे को लपकते हुए कांग्रेस अध्यक्ष को आईना दिखाया है।

रस्सी जल गई पर बल नहीं गया- सीएम मोहन यादव

सीएम मोहन यादव ने किस्से से शुरुआत करते हुए कहा कि रस्सी जल गई पर बल नहीं गया। कांग्रेस पिछले दो दशक से मध्य प्रदेश की सत्ता से बाहर है। बीच में जनता ने उसे आशीर्वाद दिया, पर वह कोई कमाल नहीं कर पाई। सीएम ने आगे कहा कि अभी भी कांग्रेस अध्यक्ष ने नर्मदापुरम में कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया है, वह सभी कर्मचारियों और अधिकारियों का अपमान है। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

खबर ये भी पढ़ें...

News Strike : एक के बाद एक हुए गंभीर अपराधों पर घिरी सरकार, असल जिम्मेदार कौन पुलिस तंत्र या सख्ती की कमी ?

'अधिकारियों के निष्ठा और व्यवस्था पर कोई प्रश्न नहीं'

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में अधिकारियों और कर्मचारियों का अपमान करना किसी के लिए भी सही नहीं है। राज्य सरकार के अधिकारी और कर्मचारी पूरी निष्ठा और लगन से काम कर रहे हैं। सरकार सभी वर्गों की भलाई के लिए सबको साथ लेकर चल रही है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ खड़ी है। सरकार के लिए उनकी निष्ठा और व्यवस्था पर कोई प्रश्न नहीं उठा सकता है। वह बेखौफ होकर, जनता की बेहतरी के लिए काम करें। राज्य सरकार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इसी प्रकार से ठोस काम करती रहेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • CM Mohan Yadav
  • Jitu Patwari
  • Madhya Pradesh Politics
  • CM Mohan and Jitu Patwari
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर