BHOPAL: लाल परेड ग्राउंड के बाहर लगा जाम, निगम चुनाव को लेकर कर्मचारियों को बांटी जा रही सामग्री, 10 हजार कर्मचारी होंगे रवाना

author-image
Vivek Sharma
एडिट
New Update
BHOPAL: लाल परेड ग्राउंड के बाहर लगा जाम, निगम चुनाव को लेकर कर्मचारियों को बांटी जा रही सामग्री, 10 हजार कर्मचारी होंगे रवाना

Bhopal. मध्यप्रदेश के 11 नगर निगम समेत कुल 133 नगरीय निकायों में चुनाव 6 जुलाई को होंगे। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गईं हैं। वोटिंग के 24 घंटे पहले प्रचार की तोपें भी थम चुकी हैं। इससे पहले 5 जुलाई को मतदान दल पोलिंग बूथ पर पहुंच जाएंगे। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में बने 3 वॉटर प्रूफ डोम से मंगलवार सुबह से सामग्री बांटने का काम शुरू हो गया है। करीब 10 हजार कर्मचारियों को लेकर 500 बसें रवाना होंगी। 300 कर्मचारी सामग्री बांटने में लगे हैं। आज ही मतदान केंद्र पोलिंग बूथ पर पहुंचेंगे और व्यवस्थाएं देखेंगे। हालांकि, ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई है। सुबह से ही लाल परेड ग्राउंड के सामने जाम के हालात बने हुए हैं। इससे मतदान दलों को ग्राउंड में पहुंचने में देरी हो रही है।



सुबह से ही मतदान सामग्री का वितरण





यहां 10 से 18 काउंटर तक बनाए गए हैं। सुबह 6 बजे से ही मतदान दल सामग्री लेने पहुंच गए। 7 बजे से उन्हें सामग्री का वितरण करना शुरू कर दिया गया है। ईवीएम समेत अन्य जरूरी सामग्री की जांच के बाद ही कर्मचारी रवाना हो रहे हैं। अब ये कर्मचारी मतदान कराने के बाद यहीं लौटेंगे। 2160 पोलिंग बूथों के लिए 2160 कंट्रोल यूनिट, 4320 बीयू यानी बैलेट यूनिट दी जा रही है। महापौर और पार्षद के लिए अलग-अलग बीयू लगाई जाएगी। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी भी मतदान केंद्रों की व्यवस्था में लगे हैं।





hjds





एक बस में चार से पांच दल





चुनाव के लिए करीब 500 बसें अधिग्रहित की गईं हैं। एक बस में 4 से 5 मतदान दल रवाना किए जा रहे हैं। जो बूथ करीब है, वहां के हिसाब से कर्मचारियों को बैठाया गया है। अधिकांश बसें स्कूल-कॉलेजों की है। ऐसे में यात्रा में परेशानी नहीं होगी।





दोपहर तक जानें से बचें





मतदान दलों को सामग्री का वितरण दोपहर तक किया जाएगा। ऐसे में गाड़ियों के आने-जाने से लाल परेड ग्राउंड के आसपास जाम के हालात बने रहेंगे। जिससे आम लोगों को परेशानी हो सकती है। लिहाजा, जाम से बचने के लिए इस रूट से लोग न गुजरे तो बेहतर रहेगा। वे आसपास के इलाकों से होकर गुजर सकते हैं।





बारिश से MP में नदियां-नाले उफनाए





दूसरी ओर मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो चुका है। राज्य में भारी बारिश हो रही है। राजधानी में बीती रात जमकर बारिश होने से छोटी नदियां और नाले उफना गए हैं। राजधानी भोपाल में सोमवार रात गरज और चमक के साथ तेज बारिश हुई। रात 12.30 बजे तक 4 इंच बारिश हो चुकी थी। शहर में जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई भागों में जलभराव होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। ओडिशा में बने सीजन के पहले लो प्रेशर एरिया और मप्र के ऊपर से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन के असर के कारण ऐसी तेज बारिश हुई। 5 से 8 जुलाई तक प्रदेश भर में भारी से अति बारिश होगी। ग्वालियर, चंबल और इंदौर में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। जबलपुर से लेकर भोपाल और नर्मदापुरम समेत बाकी मध्यप्रदेश में अति भारी बारिश के आसार बन गए हैं। अभी भी प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत ज्यादा पानी गिर रहा है। सीजन में पहली बार ऐसा हुआ, जब पूरे प्रदेश में एक साथ मानसूनी पानी बरसा। जब लो प्रेशर एरिया बंगाल की खाड़ी के नजदीक बनता तो इसका असर हमारे यहां ज्यादा होता और बारिश भी अधिक होती। सिंह ने बताया कि अभी अगले 3 दिन और ऐसी ही बारिश होने की संभावना है। आधे से ज्यादा प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।





भोपाल-नागपुर हाईवे बंद, आज आधे से ज्यादा प्रदेश में अलर्ट





मध्यप्रदेश में मानसून एक्टिव होने के बाद से हो रही बारिश से छोटी नदियां और नाले उफान पर हैं। इंदौर में सुबह से बादल छाए रहे, दोपहर में शुरू हुई बारिश अब भी जारी है। सड़कों पर पानी भर गया है।औबेदुल्लागंज में सुखतवा के नए पुल पर डेढ़ फीट पानी आने से भोपाल-नागपुर हाईवे बंद हो गया है। डेढ़ घंटे से वाहन चालक हाईवे के दोनों ओर पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। बैतूल जिले में भौंरा नदी भी उफान पर है। राजधानी भोपाल में सोमवार रात गरज और चमक के साथ तेज बारिश हुई। रात 12.30 बजे तक 4 इंच बारिश हो चुकी थी। शहर में जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया।



 





 इन इलाकों में दो-दो फीट तक पानी भरा





भोपाल के लालघाटी, गुफा मंदिर रोड स्थित कॉलोनियां, मिसरोद थाना, भोपाल टॉकीज, सेफिया कॉलेज रोड, बैरागढ़ की कॉलोनियां, अयोध्या नगर की कॉलोनियां, सिंधी कॉलोनी, इब्राहिमगंज, शांति नगर, सेमरा, कटारा हिल्स, शाहपुरा, संजय नगर, कोहेफिजा कॉलोनी, बीडीए कॉलोनी सलैया में दो-दो फीट तक पानी भर गया। वीआईपी रोड, सिंधी कॉलोनी रोड, लिंक रोड नंबर 1, बाणगंगा चौराहा, बागमुगालिया रोड, ऑरा मॉल के सामने, बैरागढ़ से लालघाटी रोड, कोहेफिजा, हमीदिया रोड डूब गईं।





भोपाल में सबसे ज्यादा 4 इंच बारिश





सोमवार को एमपी के कई जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश भोपाल जिले में रात 12:30 तक 4 इंच बारिश हो चुकी थी।। इसके अलावा जबलपुर में 17 मिमी, गुना और पचमढ़ी में 15-15 मिमी, मंडला में 8 मिमी बारिश दर्ज की गई। ये आंकड़े सोमवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक की बारिश के है।



 



Bhopal News भोपाल में लगा जाम लाल परेड ग्राउंड नगरीय निकाय चुनाव मप्र मतदान सामग्री मप्र नगर निगम चुनाव-2022 मप्र निकाय चुनाव election material भोपाल न्यूज Lal Parade Ground MP Municipal Corporation Election2022 MP Municipal Corporation Election