/sootr/media/post_banners/cb5f388276aeadbc3004beaae2ec99ba2ab922ac0f1469391485969325446ca5.png)
इंदौर में आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित और भैरव अष्टमी के पावन पर्व पर नौ दिवसीय 'जनकल्याण महोत्सव' का आयोजन हो रहा है। जिसमें अयोध्या का श्रीराम मंदिर, देश-विदेश के 51 शक्तिपीठ और भैरवजी की 31 फीट ऊंची प्रतिमा के प्रतिरूप बनाए गए हैं। वहीं असम की कामाख्या देवी से लेकर पाकिस्तान की हिंगलाज देवी की प्रतिकृति के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आयोजन में 20 राज्यों के 150 शहर-गांव के लोग शामिल हुए हैं।
40 कारीगरों ने 10 दिन में बनाई प्रतिमाएं
बास्केटबॉल कैम्पस में हो रहे आयोजन में मंदिर और प्रतिमाओं का निर्माण बंगाल से आए 40 कारीगरों ने 10 दिन में किया है। यहां बना राम मंदिर 75 फीट ऊंचा, 100 फीट लंबा और 60 फीट चौड़ा है। इसमें 108 स्तंभ लगे हैं, जिस पर अद्भुत नक्काशी भी की गई है। साथ ही, मंदिर में राम भगवान समेत 11 देवी-देवताओं की प्रतिमा विराजमान की गई है।
भक्तों के ठहरने की नि:शुल्क व्यवस्था
कॉम्प्लेक्स में 4 हजार वर्ग फीट के अंदर गुफा का निर्माण किया गया है। इसमें देश के साथ ही पाकिस्तान, नेपाल व अन्य स्थानों की 51 शक्तिपीठ (देवियों) की प्रतिमाओं को विराजित किया है। वहीं 31 फीट ऊंची भैरव जी की प्रतिमा तैयार की गई।यहां आए सैकड़ों भक्तों के रहने-खाने और जप-तप की भी नि:शुल्क व्यवस्था की गई है।
- द सूत्र ऐप डाउनलोड करें : https://bit.ly/thesootrapp
- द-सूत्र को यहां फॉलो करें:
Facebook Twitter Instagram Youtube
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us