कमलनाथ आज उमा के गढ़ में मंडलम सेक्टर और बूथ कमेटियों की बैठक लेंगे, कांग्रेस से बीजेपी में गए विधायकों को हराने का प्लान

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
कमलनाथ आज उमा के गढ़ में मंडलम सेक्टर और बूथ कमेटियों की बैठक लेंगे, कांग्रेस से बीजेपी में गए विधायकों को हराने का प्लान

BHOPAL. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मिशन 2023 की तैयारियों में जुट गए हैं। 20 अक्टूबर को कमलनाथ इसकी शुरूआत उमा भारती के गढ़ बड़ामलहरा विधानसभा से करेंगे। 2003 में उमा भारती बड़ामलहरा विधानसभा सीट से ही विधायक बनीं थीं। बड़ामलहरा सीट पर लोधी समाज का दबदबा माना जाता है।  कमलनाथ यहां मंडलम-सेक्टर और बूथ कमेटियों की बैठक लेंगे। इसके बाद  जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 19 अक्टूबर को कमलनाथ ने जबलपुर पर उमा भारती के नशाबंदी अभियान पर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था उमा भारती कुछ भी कर लें, जो सरकार खुद नशे में है वो क्या नशाबंदी करेंगी। 



बड़ामलहरा विधानसभा से 2018 में कांग्रेस के टिकट पर प्रद्युम्न सिंह लोधी चुनाव जीते थे। मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी में शामिल हो गए थे। बड़ा मलहरा से ही कमलनाथ कांग्रेस का साथ छोड़ने वाले विधायकों को चुनाव में पटखनी देने का शंखनाद करेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल हुए 22 विधायकों के बाद से अब तक कुल 29 विधायक BJP जॉइन कर चुके हैं। कमलनाथ विशेषकर दलबदल कर धोखा देने वाले 26 विधायकों की सीटों को जीतने के लिए खास रणनीति बना रहे हैं।



अपने खेमे से बीजेपी में गए विधायकों की सीट पर कांग्रेस की नजर



कांग्रेस नेताओं का मानना है कि इन विधानसभाओं में वोटर्स कांग्रेस के पक्ष में है। इन सीटों को लेकर अलग से रणनीति बनाई जा रही है। इन क्षेत्रों में कांग्रेस के बूथ लेवल वर्कर्स से लेकर मंडलम्-सेक्टर के पदाधिकारियों से कमलनाथ सीधे चर्चा करेंगे, ताकि स्थानीय हालात की जानकारी मिल सके। दलबदल के बाद कांग्रेस स्थानीय विधायकों को लेकर जनता की नाराजगी को भी भुनाने में लगी है।



मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 22 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने से कमलनाथ सरकार गिर गई थी। सरकार जाने के बाद से कमलनाथ के प्रदेश छोड़ने की चर्चाएं चलीं, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वे मध्य प्रदेश में ही रहेंगे। अब मप्र कांग्रेस के संगठन का विस्तार करने में जुटे हैं।



इन 22 विधायकों ने सिंधिया के साथ छोड़ी थी कांग्रेस



1- प्रदुम्न सिंह तोमर (ग्वालियर), 2- रघुराज कंसाना (मुरैना), 3- कमलेश जाटव (अंबाह), 4- रक्षा सरोनिया (भांडेर), 5- जजपाल सिंह जज्जी (अशोकनगर), 6- इमरती देवी (डबरा), 7- डॉ. प्रभुराम चौधरी (सांची), 8- तुलसी सिलावट (सांवेर), 9- सुरेश धाकड़ (पोहरी), 10- महेंद्र सिंह सिसोदिया (बमोरी), 11- ओपीएस भदौरिया (मेहगांव), 12- रणवीर जाटव (गोहद), 13- गिर्राज दंडोतिया (दिमनी), 14- जसवंत जाटव (करैरा), 15- गोविंद सिंह राजपूत (सुरखी), 16- हरदीप सिंह डंग (सुवासरा), 17- मुन्ना लाल गोयल (ग्वालियर पूर्व), 18- बृजेन्द्र सिंह यादव (मुंगावली), 19- राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव (बदनावर), 20- बिसाहू लाल सिंह (अनूपपुर), 21- ऐदल सिंह कंसाना (सुमावली), 22- मनोज चौधरी (हाटपिपल्या)।



वीडियो देखें - 




उमा भारती के गढ़ में कमलनाथ एमपी विधानसभा चुनाव 2023 एमपी कांग्रेस चुनाव रणनीति Kamalnath in Uma Bharti Constituency MP Congress Election Strategy एमपी कांग्रेस न्यूज mp congress news MP Assembly Election 2023