/sootr/media/post_banners/e12fb0c3201cec0758703429262bf1a154ed0930b98d6ca093954b101bb07012.png)
लुटेरी दुल्हन के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन अब इंदौर में एक लुटेरे दूल्हे का खुलासा हुआ है। शादी के एक महीने बाद ही दूल्हा लड़की वालों से पैसे ऐंठकर अमेरिका भाग गया। आरोपी लड़के ने मुंबई की लड़की से शादी की और फिर काम का बहाना कर करीब ढाई करोड़ रुपए लेकर रफूचक्कर हो गया। पत्नी ने आरोपी के खिलाफ मुंबई के मंटुआ थाने में दहेज प्रताड़ना, धोखाधड़ी, मारपीट समेत आधा दर्जन मामलों में एफआईआर दर्ज कराई है।
सगाई में लिए 70 लाख रुपए
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के शांति निकेतन में रहने वाला विशाल अग्रवाल सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। विशाल की शादी मुबंई की निधि से तय हुई। शादी उदयपुर के ताज लेक पैलेस में हुई। लड़की के परिवार के मुताबिक उन्होंने सगाई के दौरान लड़के के पिता विमल अग्रवाल को 70 लाख रुपए नकद दिए थे। शादी उदयपुर के ताज लेक पैलेस में की गई।
ढाई करोड़ की ठगी कर एक महीने बाद भागा अमेरिका
विशाल शादी के एक महीने बाद काम का कहकर अमेरिका भाग गया।शादी में 90 लाख का दहेज का सामान दिया गया था। निधि के मुताबिक विशाल ने दहेज और उसके बाद 2 करोड़ 41 लाख रुपए नकदी व ज्वैलरी ली है। विशाल के अमेरिका भाग जाने के बाद ससुराल वालों ने साजिश कर मायके भेज दिया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी पहले भी दो बार शादी कर चुका है। वहां भी शादी के आठ दिन बाद दहेज लेकर भाग गया था।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us