शिवराज का फैसला: पहली-12वीं तक के स्कूल 31 तक बंद, प्री-बोर्ड एग्जाम घर से होंगे

author-image
एडिट
New Update
शिवराज का फैसला: पहली-12वीं तक के स्कूल 31 तक बंद, प्री-बोर्ड एग्जाम घर से होंगे

भोपाल. मध्य प्रदेश में भी कोरोना लगातार पैर पसार रहा है। 14 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक ली। इसमें उन्होंने आदेश दिया कि पहली से 12वीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। इसमें सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल शामिल हैं। प्री-बोर्ड एग्जाम घर पर ही (Online) दिए जा सकेंगे। स्कूलों ने पहले प्री बोर्ड का शेड्यूल 20 जनवरी से रखा था।





shivraj meeting





मुख्यमंत्री शिवराज के अन्य फैसले







  • सभी प्रकार के पारंपरिक या धार्मिक मेले नहीं लगेंगे। मकर संक्रांति का स्नान जारी रहेगा। 



  • धार्मिक स्थल खुले रहेंगे।


  • कोई भी जुलूस, सामाजिक-राजनीतिक रैली पर प्रतिबंध रहेगा। 


  • कोई भी समारोह, कार्यक्रम हॉल के अंदर किए जा सकते हैं, लेकिन इसमें लोगों की 50% मौजूदगी रहेगी।


  • बड़ी रैली, सभा पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगी। 


  • खेल गतिविधियों में 50% लोग रहेंगे। स्टेडियम में सिर्फ खिलाड़ी रहेंगे, जनता नहीं।


  • नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।






  • प्रदेश में कोरोना के हालात: 24 घंटे में 4755 पॉजिटिव मिले। एक्टिव केस 21 हजार 394 हो गए हैं। पॉजिटिविटी रेट 6% पहुंच गई। भोपाल में 13 जनवरी को 1008 नए केस मिले। इनमें चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, कृषि मंत्री कमल पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, 1 से 18 साल के 73 बच्चे, 61 से ज्यादा उम्र के 72 बुजुर्ग और 10 डॉक्टर भी शामिल हैं। नए संक्रमितों में दो बच्चों की उम्र महज 1 साल है। तीसरी लहर में अब तक 5 मंत्री, 2 विधायक, दो पूर्व सांसद, 10 आईएएस और 2 आईपीएस संक्रमित हो चुके हैं। इंदौर में 1291 नए संक्रमित मिले हैं। जबलपुर में 349 केस आए। सागर में 263, रीवा में 61 नए केस आए हैं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए भोपाल में सभी मेडिकल स्टाफ की छुटि्टयां रद्द कर दी गई हैं। इसमें डॉक्टर, अधिकारी, कर्मचारी शामिल हैं।



    शिवराज सिंह चौहान SHIVRAJ SINGH CHOUHAN MP School कोरोना Corona Third Wave तीसरी लहर मध्य प्रदेश स्कूल