/sootr/media/post_banners/a79370783ac778c1db159f1a4fcae6aa18ea705d79f6b3b11cc8b9f08bd03ea2.png)
भोपाल. मध्यप्रदेश में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। होमगार्ड्स के 2425 जवानों को राज्य आपदा राहत बल (SDERF) बल में तैनात किया गया है। ये सभी जवान डेपुटेशन (प्रतिनियुक्ति) पर रहेंगे। इन जवानों को पहले सिंहस्थ के लिए डेप्यूट किया गया था।
राजस्व पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा
शासन की तरफ जारी ऑर्डर में कहा गया है कि इस कदम से सरकार पर किसी तरह का अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। होमगार्ड बल के सिंहस्थ में तैनाती की गई थी, जिसके चलते उनकी तनख्वाह में दिक्कत आ रही थी। इस कदम से होमगार्ड्स की तकलीफें दूर होंगी। सरकार की तरफ से ये भी कहा गया कि उक्त कदम से बाढ़ और आपदा प्रबंधन के प्रयास और मजबूती से किए जा सकेंगे।
मध्यप्रदेश में पानी-पानी
ग्वालियर-चंबल संभाग में बाढ़ ने तबाही मचा दी है। एनडीआरएफ, सेना समेत कई बचाव दल राहत कार्य में जुटे हुए हैं। चंबल नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। चंबल नदी, मुरैना में करीब 5.25 मीटर और भिंड में 2 मीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसे देखते हुए पूरा प्रशासन अलर्ट पर है। मौसम विभाग ने श्योपुर-शिवपुरी, अशोकनगर-गुना में 24 घंटे तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया है।