/sootr/media/post_banners/447879b099514b919dd6b5c60900641f28118195f568cf6d429288cea440f6e3.jpeg)
BHOPAL. मध्य प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच सिंधिया समर्थक एक मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बैंस मुख्यमंत्री शिवराज के भरोसेमंद अफसर माने जाते हैं।
वीडियो देखें
मुख्यमंत्री की तारीफ, पर मुख्य सचिव से नाराजगी
महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि प्रदेशवासियों का सौभाग्य है कि हमें शिवराज सिंह चौहान जैसा मुख्यमंत्री मिला। वे मध्य प्रदेश ही नहीं, भारत के सर्वोच्च मुख्यमंत्री हैं और सदा बने रहें, ऐसी मेरी ईश्वर से कामना है। मुख्यमंत्री इतने अच्छे हैं कि शायद उन जैसा कोई ना हो। लेकिन मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस जैसे अफसर के बारे में मेरे पास शब्द नहीं हैं। अगर मैं निरंकुशता का किसी को आधार बनाता हूं तो वो हमारे मुख्य सचिव को ही बनाऊंगा। इतना अच्छा मुख्यमंत्री होने के बावजूद हमारा प्रशासन इतना निरंकुश क्यों है, ये हमारा मुख्य सचिव (इकबाल सिंह बैंस) ही बता सकते हैं।
इस सवाल कि आपकी नाराजगी मुख्य सचिव के साथ है, सिसोदिया बोले कि हमारी नाराजगी हर उस व्यक्ति के साथ है जो पार्टी-संगठन के साथ काम नहीं करता। जो डुप्लीकेसी से काम करता है, वही मेरा सबसे बड़ा शत्रु है।
थाना प्रभारियों के ट्रांसफर को लेकर है मंत्री की नाराजगी
बताया जा रहा है कि मंत्री सिसोदिया की नाराजगी शिवपुरी और गुना में थाना प्रभारियों के ट्रांसफर को लेकर है। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते एसपी को चाहिए कि वे हमें बताएं। बिना बताए ट्रांसफर कर दिए, जब मैने फाइल मांगी तो वो भी नहीं भेजी गई। जानकारों की मानें तो सिंधिया खेमे के नेताओं और सीएम शिवराज के करीबी अफसरों के बीच की वर्चस्व की लड़ाई है। बताया जाता है कि सीएम के करीबी अधिकारी मंत्रियों से ढंग से बात भी नहीं करते। इकबाल सिंह बैंस सीएम के सबसे करीबी अधिकारियों में एक हैं। उन्हें एक्सटेंशन दिलाने के लिए सीएम दिल्ली तक लेटर भेज चुके हैं, लेकिन वहां फाइल अटकी हुई है।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us