MP: मंत्री विश्वास सारंग बोले- तालिबानी सोच नहीं पनपने देंगे, समर्थकों पर सरकार की नजर

author-image
एडिट
New Update
MP: मंत्री विश्वास सारंग बोले- तालिबानी सोच नहीं पनपने देंगे, समर्थकों पर सरकार की नजर

भोपाल. तालिबानियों के समर्थन में बयानबाजी कर रहे लोगों को प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग (Vishvas Sarang) ने चेतावनी दी है। सारंग ने कहा कि तालिबानी मानवता के खिलाफ काम कर रहे हैं। हम इस सोच को पनपने नहीं देंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर तालिबानी समर्थक (taliban supporters) पोस्ट पर सारंग ने कहा कि जो आतंकवादियों (terrorist) को संरक्षण देने की बात करेगा। वो इस देश और समाज में कहीं भी स्वीकारा नहीं जाएगा।

एक बार फिर नेहरू राग छेड़ा

चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री सारंग ने कहा कि नेहरू जी की योजनाओं और नीतियों ने देश को बहुत पीछे कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से नेहरू (Nehru) परिवार ने देश पर कब्जा करने की कोशिश की, उसी के कारण देश इतना पिछड़ा हुआ है। हमारी परंपरा और संस्कृति पर कुठाराघात करने का काम नेहरू परिवार ने किया है। 

BJP MP News द सूत्र nehru Jawaharlal Nehru afgani people thesootrnews thesutranews thesutra The sootr news Shivraj TheSootr The Sootr talibani supportes Vishwas Sarang Talibani