सोशल मीडिया पर भिड़े MP के IPS: मैथिलीशरण ने क्या लिखा जो जौहरी को नागवार हुआ

author-image
एडिट
New Update
सोशल मीडिया पर भिड़े MP के IPS: मैथिलीशरण ने क्या लिखा जो जौहरी को नागवार हुआ

मध्य प्रदेश के IPS अफसरों में सोशल मीडिया वॉर शुरू हो गया है। स्पेशल डीजी पद से रिटायर हुए एक IPS अफसर ने मुस्लिमों के खिलाफ पोस्ट डाली तो अफसरों के वॉट्सऐप ग्रुप से उन्हें निकाल दिया गया। इस पोस्ट में देश की बर्बादी का कारण समुदाय विशेष को बताया है। साथ ही उनके देश में रहने का कारण अंग्रेजों को बताया है।





IPS अफसर ने पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार: मध्य प्रदेश पुलिस में स्पेशल डीजी के पद से रिटायर हुए आईपीएस अधिकारी मैथलीशरण गुप्त ने भारत-पाकिस्तान के बंटवारे को लेकर हिस्टोरिकल फैक्ट से जुड़े तथ्य "आईपीएस एमपी" वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर किया था। इस पर डीजीपी विवेक जौहरी ने उन्हें पोस्ट हटाने के लिए कहा गया, लेकिन गुप्त ने यह कहते हुए पोस्ट डिलीट करने से इनकार कर दिया कि उन्होंने कुछ गलत शेयर नहीं किया है। जो भी तथ्य शेयर किए गए हैं, वह हिस्टोरिकल फैक्ट हैं।





गुप्त का कहना है- मैंने कुछ गलत नहीं किया: रिटायर्ड IPS अफसर का कहना है कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। मैं अब भी अपनी बात पर कायम हूं। मैंने ऐसा कुछ भी गलत कमेंट नहीं किया, जिसे आपत्तिजनक कहा जा सकता है। उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है। ग्रुप से निकाले जाने पर गुप्त ने कहा कि उनके लिए यह सब मायने नहीं रखता। 



MP vivek johari maithlisharan gupt IPS MP muslim POST Retired IPS IPS Officer WhatsApp Group