CM कुछ देर में रवाना करेंगे स्पेशल ट्रेन, 900 यात्री काशी विश्वनाथ जाएंगे

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
CM कुछ देर में रवाना करेंगे स्पेशल ट्रेन, 900 यात्री काशी विश्वनाथ जाएंगे

Bhopal. मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा 19 अप्रैल से फिर शुरू हो रही है। भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से काशी विश्वनाथ के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद कुछ देर में यात्रियों को रवाना करेंगे। भोपाल समेत सागर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, टीकमगढ़ और दमोह के करीब 900 यात्री शामिल हो रहे हैं। प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर भी यात्रियों के साथ जाएंगी। 



ट्रेन को रवाना करने के कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा भी मौजूद रहे।



क्या बोले मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष




— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) April 19, 2022




— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) April 19, 2022



सबसे ज्यादा भोपाल के पैसेंजर्स



रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 16 डिब्बों की तीर्थ दर्शन यात्री स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। इसमें सबसे ज्यादा भोपाल के 583 तीर्थयात्री हैं। सागर के 100, सीहोर, विदिशा, रायसेन, टीकमगढ़ और दमोह के 50-50 पैसेंजर्स हैं। हर कोच में जिला प्रशासन और रेलवे केटरिंग सेवा की ओर से एक-एक सहायक भी रहेगा। साथ में एक मेडिकल टीम भी जाएगी। ट्रेन 22 अप्रैल को लौटेगी।



ये सामान साथ रखें



कपड़े, गर्म कपड़े, कंबल, चादर, तौलिया, साबुन, कंघा, दाढ़ी बनाने का सामान साथ में रखें। ओरिजिनल आधार कार्ड, वोटर कार्ड और वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की कॉपी भी जरूर रख लें।



ऐसे दोबारा शुरू हुई तीर्थ दर्शन योजना 



शिवराज कैबिनेट ने 26-27 मार्च को पचमढ़ी में चिंतन बैठक की थी। इसमें मंत्रियों ने अपने प्रजेंटेशन दिए थे। पहला प्रजेंटेशन तीर्थ दर्शन योजना को लेकर ही था। योजना को अप्रैल में दोबारा से शुरू करने पर सहमति बनी थी। बताया गया था कि गंगा स्नान, काशी कॉरिडोर, संत रविदास और कबीर दास के स्थलों के दर्शन के साथ योजना शुरू होगी। तीर्थयात्रियों के साथ मंत्री भी जाएंगे। यह भी कहा गया था कि तीर्थदर्शन यात्रा के कुछ स्थलों को हवाई मार्ग से भी जोड़ा जाएगा। तीर्थ दर्शन यात्रा की शुरुआत मध्य प्रदेश से हुई थी। ये मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। मध्य प्रदेश की इस योजना को अन्य राज्यों ने भी फॉलो किया। 


स्पेशल ट्रेन Special train CM Teerth Darshan Yatra Bhopal काशी विश्वनाथ मप्र मुख्यमंत्री Kashi Vishwanath MP CM Rani Kamalapati Station शिवराज सिंह चौहान रानी कमलापति स्टेशन भोपाल मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा SHIVRAJ SINGH CHOUHAN