एमपी में मौसम सुहाना, हल्की बारिश होने के आसार, 23 अप्रैल से फिर पड़ेगी गर्मी

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
एमपी में मौसम सुहाना, हल्की बारिश होने के आसार, 23 अप्रैल से फिर पड़ेगी गर्मी

BHOPAL. मध्य प्रदेश में मौसम के मिजाज में गुरुवार को परिवर्तन देखा गया। गर्मी से तप रहे प्रदेश में मौसम सुहाना हो गया। 28 जिलों में बादल छाने से गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिल गई। कुछ जिलों में बूंदा-बांदी भी हुई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक शुक्रवार शाम को सभी जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होगी। इस बारिश से फसलों को फायदा होगा। इसके साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और आंधी चलने की संभावना है।





यह शहर रहे सबसे गर्मा



मध्य प्रदेश में चार मौसम प्रणालियों के कारण गुरुवार को मध्यप्रदेश में मौसम के दो तरह के रंग देखने को मिले। पश्चिमी मध्य प्रदेश में बादल छाए रहे और तेज रफ्तार से हवाएं चलीं। बूंदा-बांदी के चलते उज्जैन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी भोपाल में भी दिन के तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, पूर्वी एमपी में गर्मी के तेवर तीखे रहे। सतना, दमोह, सीधी और उमरिया में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरूवार को प्रदेश के किसी भी जिले में लू नहीं चली।





चार बड़े शहरों का आज का तापमान



शुक्रवार सुबह 8:30 बजे ही राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर का 28, ग्वालियर का 29 और जबलपुर का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चार मौसम प्रणालियों के कारण अरब सागर से नमी मिल रही है। जिसके चलते बादल छाए हुए हैं। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 23 अप्रैल के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। जिससे झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी। उमस का असर भी बढ़ेगा।


Madhya Pradesh मध्यप्रदेश इंदौर Indore भोपाल Bhopal मौसम Rain बारिश weather meteorologist sunny धूप मौसम वैज्ञानिक