MP में फिर बदला मौसम ! गर्मी से थोड़ी राहत, 18 अप्रैल से दोबारा 'तपेगा' प्रदेश

author-image
Sootr Desk rajput
एडिट
New Update
MP में फिर बदला मौसम ! गर्मी से थोड़ी राहत, 18 अप्रैल से दोबारा 'तपेगा' प्रदेश

भोपाल. पड़ोसी राज्यों में बनी तीन मौसम प्रणालियों का असर मध्य प्रदेश में भी हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में गर्मी थोड़ी कम हो गई। आज गुरुवार सुबह 9.30 बजे राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर का 30, ग्वालियर 33 और जबलपुर का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं बुधवार को राज्य के कई जिलों में लू चली। जिसके चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉ हुआ। जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा था।





क्यों बदल रहा मौसम ?



मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। ये धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश के मध्य में पहुंच गया है। विदर्भ से कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन भी बनी हुई है। इसी के चलते मौसम में बदलाव आया है। वहां से आ रही हवाओं में गर्माहट कम होने से प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों ने 18 अप्रैल से एक बार फिर दिन का तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।





अप्रैल की शुरुआत में पड़ी भीषण गर्मी



अप्रैल के पहले हफ्ते में प्रदेश में गर्मी के तेवर काफी तीखे थे। कई जिलों में तेज धूप लोगों को झुलसा रही थी। नौगांव में जहां तीव्र लू चली, वहीं रीवा, सतना, सीधी, उमरिया, छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो, टीकमगढ़, सागर, दमोह, भोपाल, राजगढ़, रतलाम, ग्वालियर, दतिया और गुना जिलों में लू चलने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।


एमपी में गर्मी का कहर गर्मी से स्कूलों में छुट्‌टी MP Weather update देश में गर्मी Temperature rise in MP एमपी में गर्मी से राहत एमपी में लू का प्रकोप कब मिलेगी गर्मी से राहत भोपाल का तापमान Heat Waves in MP मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी MP weather report Mp news in hindi relief from heat in mp एमपी हिंदी न्यूज भोपाल लेटेस्ट न्यूज Bhopal Latest News