/sootr/media/post_banners/e3ee861433c26b5434f87e141f66ad0499954988d6cf52f73e1e74ef715148f0.png)
जबलपुर. शिवराज सरकार में महिला सुरक्षा पर कई सवालिया निशान लग चुके हैं। मनचलों की वजह से एक और लड़की को जान गंवानी पड़ी। नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा के ग्वारी गांव में 12वीं की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। कुछ लड़के, युवती को शारीरिक संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव डाल रहे थे।
विधवा मां के पांच बच्चों में से एक थी पीड़ित
थाना तेंदूखेड़ा क्षेत्र ग्राम पंचायत ग्वारी में विधवा महिला अपने पांच बच्चों को मेहनत मजदूरी करके किसी तरह पाल रही थी। मां अपनी लड़कियों को पढ़ा-लिखा कर कुछ बनाना चाहती थी। गांव में रहने वाले कुछ मनचले छात्रा को शारीरिक संबंध बनाने के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। कभी मोबाइल पर अश्लील मैसेज तो कभी स्कूल आते-जाते रास्ते में रोककर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करते थे। पीड़ित ने मां और बड़ी बहन को बताया था कि स्कूल आते-जाते 4 लड़के प्रताड़ित करते हैं, जिनमें महेंद्र पटेल (35), भूपेंद्र राजपूत (22), अंकित किरार (22) और प्रदीप (23) थे।
मां ने लड़कों को समझाया
लड़की की मां ने मनचलों के घर जाकर उनके परिजन को समझाने का प्रयास भी किया। लड़कों द्वारा भेजे जा रहे मैसेज दिखाए, पर उन पर कोई असर नहीं हुआ। मां के मुताबिक, लड़के बेटी के अपहरण की बात करते थे और शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करते थे। इन सबके चलते ही लड़की ने आत्महत्या करना ही ठीक समझा।
पुलिस ने भी मदद नहीं की
तेंदूखेड़ा थाना पुलिस ने भी आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं की। लिहाजा पीड़ित की मां ने नरसिंहपुर एसपी से लिखित में शिकायत की पर छात्र की। आवेदन में चार लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मां का आरोप है कि चारों आरोपियों की वजह से उनकी बेटी को जान गंवानी पड़ी। आरोपियों का परिवार रसूखदार है, इसलिए तेंदूखेड़ा पुलिस ठीक से कार्रवाई नहीं कर रही। एसपी को दिए आवेदन में चार आरोपियों का जिक्र है, पर तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी ने केवल एक व्यक्ति पर ही केस दर्ज किया है।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us