मध्य प्रदेश के करीब 5 हजार बुजुर्ग आज तीर्थयात्रा पर रवाना होंगे, 6 दिन की यात्रा में कामाख्या-अयोध्या समेत कई स्थल जाएंगे

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
मध्य प्रदेश के करीब 5 हजार बुजुर्ग आज तीर्थयात्रा पर रवाना होंगे, 6 दिन की यात्रा में कामाख्या-अयोध्या समेत कई स्थल जाएंगे

BHOPAL. मध्य प्रदेश के करीब 5 हजार बुजुर्ग 6 अक्टूबर को तीर्थयात्रा पर रवाना होंगे। ये सभी मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत ट्रेन से रवाना होंगे। वे कामाख्या, रामेश्वरम, अयोध्या, तिरुपति और पुरी जाएंगे। 6 दिन की धार्मिक यात्रा में इंदौर-जबलपुर और उज्जैन समेत 17 जिलों के यात्री भी शामिल होंगे। ये यात्रा 11 अक्टूबर को वापस लौटेगी।



सारी व्यवस्थाएं IRCTC के जिम्मे रहेगी



यात्रा के दौरान यात्रियों को भोजन, नाश्ता, चाय-पानी की व्यवस्था आईआरसीटीसी करेगा। यात्रियों के रुकने की व्यवस्था, तीर्थस्थल तक बसों से लाने ले जाने की जिम्मेदारी भी आईआरसीटीसी की होगी। यात्रियों को तुलसी माला और स्मृति चिह्न भी दिए जाएंगे। यात्रा के दौरान भजन संध्या भी होंगी। यात्रा के दौरान डॉक्टर, सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी भी साथ में रहेंगे।



यात्रियों से कहा गया है कि मौसम के अनुसार कपड़े, कंबल, चादर, तौलिया, साबुन, कंघी, शेविंग किट रखें। ओरिजनल आधार कार्ड, वोटर आईडी और कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की कॉपी भी साथ रखें। यात्रा में इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, मुरैना, दतिया, बैतूल, विदिशा, सीहोर, धार, उज्जैन, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी के यात्री रहेंगे।



किस तीर्थ के लिए कहां से कितने यात्री? 




  • कामाख्या देवी तीर्थ के लिए शिवपुरी, गुना और अशोकनगर से 275-275, श्योपुर से 150 यात्री जाएंगे।


  • रामेश्वरम यात्रा पर मुरैना से 300, ग्वालियर से 350 और दतिया से 325 यात्री जाएंगे।

  • अयोध्या-वाराणासी की यात्रा पर बैतूल से 300, विदिशा से 325 और सीहोर जिले के बुधनी से 350 यात्री जाएंगे।

  • तिरुपति तीर्थ यात्रा के लिए इंदौर से 425, धार से 250 और उज्जैन से 300 यात्री रवाना होंगे।

  • पुरी की यात्रा पर मंडला, बालाघाट-जबलपुर के 250-250 यात्री जाएंगे। वहीं, डिंडोरी के 225 यात्री शामिल होंगे।


  • MP मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा दर्शन MP News Chief Minister Shivraj plan MP Elderly Pilgrimage MP Chief Minister Pilgrimage Darshan एमपी न्यूज मुख्यमंत्री शिवराज की योजना एमपी बुजुर्ग तीर्थयात्रा
    Advertisment