MP का मौसम: दो दिन में बढ़ेगी ठिठुरन, क्रिसमस पर कड़ाके की ठंड पड़ सकती है

author-image
एडिट
New Update
MP का मौसम: दो दिन में बढ़ेगी ठिठुरन, क्रिसमस पर कड़ाके की ठंड पड़ सकती है

उत्तरभारत में सर्दी में सर्दी का कहर जारी है। हिमाचल में हुई बर्फबारी ने एमपी में भी ठंड बढ़ा दी है। अगले अगले 24 घंटे में इसका असर नजर आने लगेगा। शनिवार से ठंड बढ़ सकती है। दो दिन बाद रात का पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी।

ग्वालियर में ठंड का कहर

प्रदेश के चार प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में से न्यूनतम तापमान ग्वालियर में सबसे कम 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में सुबह के समय कोहरा भी रहा। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में रात का पारा 14 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

इसलिए बढ़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक इस बार क्रिसमस पर कड़ाके की ठंड रह सकती है,लेकिन नए साल यानी जनवरी के पहले सप्ताह में दिन और रात के पारे चढ़ेंगे।दक्षिण भारत में एक चक्रवाती घेरा बना है। यह हिंद महासागर के आसपास है। इसके कारण अगले पांच-छह दिन भूमध्य सागर की तरफ कोई हलचल नहीं रहेगी। 24 के बाद ही पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। 

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Madhya Pradesh Weather Alert