जबलपुर के दंपति ने उगाए बेशकीमती आम, जापान में पाए जाते; 1 kg का भाव 2.70 लाख

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
जबलपुर के दंपति ने उगाए बेशकीमती आम, जापान में पाए जाते; 1 kg का भाव 2.70 लाख

Jabalpur.भारत में हम सभी ने कई वैरायटी के आम देखे भी होंगे और खाए भी होंगे, लेकिन मध्यप्रदेश के जबलपुर में ऐसे पेड़ हैं, जिसमें बहुमूल्य आम लगते हैं। ये आम अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.70 लाख रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकते है।



जानें इस आम का नाम



इस आम का नाम मियाजाकी (Miyazaki) है और ये बैंगनी रंग का होता है। जब ये आम पक जाता है तो बैंगनी से लाल हो जाता है और आकार डायनासोर के अंडे जैसा दिखने लगाता है। बताया जा रहा है कि इस आम की मुख्य फसल जापान में होती है। इसका उत्पादन 70 और 80 के दशक में शुरू हुआ था। सूत्रों के मुताबिक इन आमों का वजन 350 ग्राम से ज्यादा होता है।



मध्यप्रदेश में कहा उगाया जाता है?



जानकारी के मुताबिक इस किस्म के आम के दो पेड़ मध्य प्रदेश के जबलपुर में उगाए गए हैं। यहां तक की इसकी सुरक्षा के लिए वहां पर 4 लोग और 6 कुत्ते भी रखे गए हैं।



जबलपुर में किसने उगाए आम?



जबलपुर शहर में एक दंपति ने अपने बगीचे में दो मियाजाकी आम के पेड़ लगाए थे। उन्होंने अपनी ट्रेन यात्रा के दौरान चेन्नई की यात्रा करने वाले एक शख्स से पौधे लिए थे। इस दंपति ने जब अपने बगीचे में ये पेड़ लगाए थे तब उन्हें इस बात का बिल्कुल भी आईडिया नहीं था कि ये आम दुनिया का सबसे महंगा आम है। बाद में जब वो पेड़ आम देने लगा, तब इन्हें इस बात का पता चला कि उन्होंने अपने बगीचे में दुनिया के सबसे महंगे आमों को लगाया है। सूत्रों के मुताबिक इस दंपति को 2020 में एक व्यापारी ने इन आमों के लिए 21,000 रुपए प्रति किलो का प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने व्यापारी को मना कर दिया था। दंपति का कहना था कि वे भगवान को पहला आम चढ़ाने का इरादा रखते हैं।


जबलपुर Madhya Pradesh Miyazaki Japan mango Jabalpur जापान मियाजाकी merchant मध्यप्रदेश व्यापारी आम