MP: मंत्री बिसाहू ने दिया था ठाकुर महिलाओं पर विवादित बयान, जयवर्धन ने दी ये चेतावनी

author-image
एडिट
New Update
MP: मंत्री बिसाहू ने दिया था ठाकुर महिलाओं पर विवादित बयान, जयवर्धन ने दी ये चेतावनी

भोपाल. मंत्री बिसाहूलाल (Bisahulal Singh Contoversy) के ठाकुर महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान पर बवाल मचा हुआ है। अब कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह (Jaivardhan Singh) ने बिसाहुलाल को सख्त लहजे में चेतावनी है। उन्होंने लिखा कि 'आप हाथ पकड़कर घर से निकालने की बात करते हो, इतिहास गवाह है हमनें आंख उठाने वालों को माफ नहीं किया है।' 26 नवंबर को ट्वीट कर कांग्रेस नेता ने ये बयान दिया है। इधर, विरोध के बाद मंत्री ने यू-टर्न लिया है। उन्होंने कहा कि मैंने किसी जाति के बारे में कुछ नहीं बोला है।

हाथ पकड़कर बाहर निकालो- मंत्री

प्रदेश सरकार में खाद्य मंत्री बिसाहुलाल ने अनूपपुर में एक कार्यक्रम में कहा था कि जितने बड़े- बड़े ठाकुर-आकुर (Thakur Women controversy) है न, उनके घर में घुसकर महिलाओं को पकड़-पकड़ कर बाहर निकालो, उनको भी तुम्हारे साथ काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 'ये लोग अपने घर की महिलाओं को लाकर कोठरी में बंद कर दते हैं। आंगन लीपने और धान काटने का काम दूसरी महिलाएं करती हैं। इससे समाज में समानता कैसे आएगी?'

करणी समाज ने किया पुतला दहन

मंत्री बिसाहूलाल का उज्जैन के टावर चौक पर राष्ट्रीय करणी सेना ने पुतला दहन किया। इस दौरान करणी सेना (Karni Sena) के नेताओं ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर डाली। राष्ट्रीय करणी सेना के उज्जैन अध्यक्ष शैलेंद्र झाला ने कहा कि 'जो मंत्री नारी का सम्मान नहीं कर सकते, उन्हें जनता का प्रतिनिधित्व करने और मंत्रिमंडल में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

बिसाहू का यू-टर्न

मंत्री ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र का प्रोग्राम था। 'मैंने वह बात विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के पदाधिकारियों के लिए बोली थी। प्रदेश के लोगों के संबंध में मैंने कोई बात नहीं बोली। न ही मैंने किसी जाति के बारे में कुछ बोला। अगर इसके बाद भी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है या दुख हुआ है तो मैं अपने बयान के लिए क्षमा मांगता हूं।'

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Bisahulal Singh Contoversy Minister Bisahu gave controversial statement मंत्री बिसाहू TheSootr Jaivardhan Singh ठाकुर महिलाओं बिसाहु पर बरसे जयवर्धन Thakur Women controversy