मिशनरी आश्रम पर आरोप: सागर में गाय का मांस खिलाया, क्रिश्चियन धर्म के लिए प्रेरित किया

author-image
एडिट
New Update
मिशनरी आश्रम पर आरोप: सागर में गाय का मांस खिलाया, क्रिश्चियन धर्म के लिए प्रेरित किया

सागर. यहां के एक मिशनरी आश्रम (missionary ashram) पर गाय का मांस (Beef) खिलाने और किश्चियन धर्म की ओर प्रेरित करने के आरोप लगे हैं। ये आरोप सेवाधाम आश्रम (Sewadham Ashram) में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति (ST) के छात्रों ने लगाए हैं। बच्चों के पिता ने इस मामले की शिकायत पुलिस तथा प्रशासन में की है। जिसके बाद तत्काल बच्चों को आश्रम से निकालकर उनके पिता के हैंड ओवर कर दिया गया है।

बच्चों ने घर आकर सुनाई आपबीति

जिले (Sagar) के कैंट थाना अंतर्गत बरारू में सेवाधाम आश्रम स्थित है। इस आश्रम में देशराज के नाबालिग बच्चा और बच्ची पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों ने मुझे घर आकर बोला कि वो हमें गाय और सुअर का मांस खिलाते हैं। इसके साथ ही मारपीट भी करते हैं। इसके बाद मैंने पुलिस में इसकी शिकायत की। वहीं, नाबालिग बच्चे ने बताया कि मैं सेवाधाम आश्रम में पढ़ता था। वहां चर्च ले जाते हैं, लॉकिट पहनाते हैं, बाइबिल (Bible) पढ़ाते हैं। एक दिन गर्दन दबा दी थी। गाय और सुअर का मांस भी खिलाते हैं। वो लोग मांस को अंदर ही काटते हैं। 

पहले भी लग चुके धर्म परिवर्तन के आरोप

हिंदूवादी समाजसेवी, ओंकार सिंह ने बताया कि यह आश्रम पहले भी विवादों में रहा है। पूर्व में इस आश्रम के फादर रोजन पर धर्म परिवर्तन (Religion Conversion) कराने का आरोप लग चुका है। जिस पर एक जांच समिति भी गठित हुई थी। उस समय आश्रम में रहने वाले 70 बच्चों के धर्म तथा पिता के नाम की जगह एक ही व्यक्ति रोशन क्रिश्चियन का नाम लिखा गया था। जांच समिति गठित होने के बाद जांच समिति द्वारा कोई कार्रवाई आज दिनांक तक नहीं की गई।

सरकार ने आश्रम को मान्यता नहीं दी- ओंकार सिंह

ओंकार सिंह के मुताबिक, सेवाधाम आश्रम के संचालन की वर्तमान में शासन द्वारा मान्यता प्रदान नहीं की गई है। एक साल पहले इसकी मान्यता रद्द हो चुकी है। इन्होंने रिन्यूअल के लिए आवेदन दिया है। लेकिन मान्यता नहीं मिली है। जिस जगह पर यह आश्रम स्थित है उसकी लीज बहुत समय पहले निरस्त हो चुकी है। लेकिन सरकारी लीज के बगैर ये आश्रम संचालित हो रहा है। वहीं, बच्चों द्वारा लगाए गए गाय का मांस खिलाने तथा मिशनरी धर्म की ओर प्रेरित करने के आरोपों के मामले में जब सेवाधाम आश्रम का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने इस मामले में मीडिया से बात करने से इंकार कर दिया। 

पुलिस ने बयान दर्ज किए

सागर ASP विक्रम सिंह के मुताबिक, बच्चों को गाय का मांस खिलाने और ईसाई धर्म के लिए प्रेरित करने की शिकायत मिली है। बच्चों और उनके पिता के बयान दर्ज कर लिए हैं। जांच के बाद जो भी निष्कर्ष निकलेगा। उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में FIR दर्ज की जाएगी। उसके बाद जांच के अनुसार धाराओं को शामिल किया जाएगा। 

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

सागर में मिशनरी आश्रम Missionary ashram in Sagar Religion Conversion missionary ashram Sagar Sewadham Ashram Beef TheSootr ईसाई धर्म bible christianity क्रिश्चयन धर्म