Bhopal : मध्यप्रदेश में 17 जून के बाद ही आएगा मानसून, नहीं बन रहा सिस्टम

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
Bhopal : मध्यप्रदेश में 17 जून के बाद ही आएगा मानसून, नहीं बन रहा सिस्टम

Bhopal. केरल में मानसून ने 3 दिन पहले ही दस्तक दे दी है लेकिन मध्यप्रदेश में मानसून 5 दिन लेट आएगा। केरल के अधिकांश हिस्सों में मानसून एक्टिव हो गया है। पिछले साल मध्यप्रदेश में मानसून 12 जून को ही एक्टिव हो गया था लेकिन इस बाद 17 जून के बाद ही बादल बरसेंगे। प्री-मानसून एक्टिविटी मई के आखिर में ही शुरू हो गई थी लेकिन अभी मानसून की हलचल नहीं है। फिलहाल 5 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है।



प्री-मानसून एक्टिविटी पर ब्रेक



मध्यप्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी पर ब्रेक लग चुका है जो अच्छी खबर नहीं है। सागर, रीवा, ग्वालियर और चंबल में हल्की बारिश हो रही थी। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम से हवाएं नहीं आ रही हैं। सिस्टम फिलहाल अफगानिस्तान में है। प्री-मानसून छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों की ओर निकल गया है। वहां प्री-मानसून अच्छी बारिश करा रहा है। मध्यप्रदेश में 3 दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है, लोग उमस से परेशान हो सकते हैं।



अभी नहीं बन रहा सिस्टम



फिलहाल कोई सिस्टम नहीं बन रहा है जिससे मध्यप्रदेश में बारिश नहीं हो रही है। भोपाल और इंदौर में मौसम साफ है। ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा और सागर में हल्की बारिश हुई थी। भोपाल और इंदौर में कुछ समय के लिए बादल जरूर छाए थे लेकिन बारिश नहीं हुई। मानसून की दस्तक से अब गर्मी ज्यादा नहीं सताएगी। जून के पहले हफ्ते में बारिश के आसार हैं लेकिन फिलहाल कोई सिस्टम नहीं बन रहा है।



अरब सागर पर निर्भर MP का मानसून



मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश में मानसून बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में हो रही गतिविधियों पर निर्भर रहता है। बंगाल की खाड़ी में गतिविधियां जारी हैं लेकिन अरब सागर में ज्यादा एक्टिविटी नहीं हैं। अगर अरब सागर में एक्टिविटी बढ़ती हैं तो मध्यप्रदेश में मानसून वक्त से पहले भी दस्तक दे सकता है।


बारिश मौसम late मध्यप्रदेश की खबरें इंदौर MP Rain Bhopal मानसून 17 जून लेट June 17 मध्यप्रदेश weather Monsoon भोपाल Indore
Advertisment