Bhopal : महापौर प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाएंगे PCC चीफ कमलनाथ

author-image
Anjali Singh
एडिट
New Update
Bhopal : महापौर प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाएंगे PCC चीफ कमलनाथ

Bhopal. मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में महापौर प्रत्याशियों के नाम को लेकर आज पूर्व सीएम कमलनाथ के निवास पर कांग्रेस की बड़ी और अहम बैठक होने जा रही है। पीसीसी चीफ कमलनाथ की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग सकती है। महापौर पद के चुनाव के लिए कई प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा होगी। कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली है, उसी सूची पर आज मंथन होने के बाद प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि सभी बड़े जिलों से प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो गए हैं। अन्य टिकट वितरण को लेकर भी चर्चा होगी।



नाम लगभग तय ऐलान बाकी 



मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में आधा दर्जन महापौर प्रत्याशियों के नाम लगभग फाइनल हो गए हैं। आज होने वाली बैठक में कांग्रेस की बैठक में अंतिम मुहर लगेगी। जानकारी के मुताबिक प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से विधायक संजय शुक्ला का नाम, भोपाल से विभा पटेल, जबलपुर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगत बहादुर सिंह, सागर से पूर्व विधायक सुनील जैन की पत्नी निधि जैन, उज्जैन से तराना विधायक महेश परमार, रीवा से अजय मिश्रा, मुरैना से शारदा सोलंकी और अर्चना मालवीय का नाम पैनल में शामिल है। इसी तरह खंडवा से लक्ष्मी यादव और बुरहानपुर से पूर्व निगम अध्यक्ष गौरी दिनेश शर्मा को टिकट मिल सकता है।



पूर्व महापौर रही हैं विभा पटेल 



वर्तमान में कांग्रेस के पास महापौर पद के लिए विभा पटेल ही एक जाना पहचाना और स्थापित चेहरा हैं। 1999 में विभा पटेल ने बीजेपी प्रत्याशी राजो मालवीय को हराकर भोपाल की महापौर बनी थीं। इसके बाद वे 2008 में गोविंदपुरा सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। लेकिन वे ये चुनाव हार गई थीं। वर्तमान में विभा पटेल महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं। भोपाल में सक्रिय रहने के नाते विभा पटेल को हरी झंडी मिल सकती है। 


decision mayor list कमलनाथ फैसला kamalnath mayor election Bhopal प्रदेश अध्यक्ष pcc chief अंतिम मुहर महापौर चुनाव महापौर सूची भोपाल final seal