निर्दयता: माता-पिता ने 2 साल के दिव्यांग को बस स्टॉप पर छोड़ा; पास में बिस्किट, पानी रखा

author-image
एडिट
New Update
निर्दयता: माता-पिता ने 2 साल के दिव्यांग को बस स्टॉप पर छोड़ा; पास में बिस्किट, पानी रखा

शिवपुरी. यहां के एक बस स्टॉप पर अज्ञात माता-पिता अपने 2 साल के बच्चे को छोड़ गए। बच्चा दिव्यांग (Shivpuri 2 year Handicapped child) है और सेरेब्रल पाल्सी नामक बीमारी से पीड़ित है। पेरेंट्स ने उसे छोड़ते समय उसके पास बिस्किट और पानी की बोतल भी रखी थी। ताकि अगर वो रोए तो कोई उसे बिस्किट खिला दें। बच्चा जोर-जोर से रो रहा था। लेकिन डॉक्टरों को उसके रोने का कारण समझ नहीं आया। इसके बाद उसने खुद बताया कि मुझे भूख लगी है, रोटी दे दो। इसकी जानकारी PICU इंचार्ज डॉ. सुरेंद्र ने दी।

फ्रेम सिरसौद बस स्टॉप पर छोड़ा

बच्चे को अमोला थाना क्षेत्र के फ्रेम सिरसौद स्थित बस स्टॉप (Shivpuri Bus stand child) पर पेरेंट्स ने छोड़ा था। उसे सर्दी न लगे इसलिए कंबल में लपेटकर, टोपा पहनाया था। डॉक्टर के मुताबिक, बच्चा जन्मजात दिव्यांग होने के साथ ही कुपोषण और एनीमिया (Anemia) से भी पीड़ित है। मासूम के शरीर पर सेरेब्रल पाल्सी (Cerebral palsy) के चलते कई गंभीर घाव हो गए हैं। उसकी पीठ पर भी एक घाव है, जिसे देखकर लग रहा है कि उसे दागा गया है। 

क्या है ये बीमारी

बताया जा रहा है कि उसकी दिव्यांगता और बीमारियों के कारण ही उसे पेरेंट्स ने छोड़ा है। हालांकि, माता-पिता ही बच्चे को छोड़कर गए हैं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक सेरेब्रल पाल्सी एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर होता है जो बच्चों की शारीरिक गति, चलने-फिरने की क्षमता को प्रभावित करता है। यह एक तरह की विकलांगता है जिसमे बच्चों को वस्तु पकडने और चलने में समस्या होती है। 

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

बच्चे को छोड़ा amola thana Cerebral palsy अमोला थाना Shivpuri 2 year Handicapped child Shivpuri Bus stand child TheSootr Anemia शिवपुरी