इंदौर: कांग्रेस MLA का रेप के आरोपी बेटा 6 महीने से फरार, पुलिस ने शहर में पोस्टर लगवाए

author-image
एडिट
New Update
इंदौर: कांग्रेस MLA का रेप के आरोपी बेटा 6 महीने से फरार, पुलिस ने शहर में पोस्टर लगवाए

इंदौर. कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। करीब 6 महीने से फरार चल रहे आरोपी के इंदौर महिला पुलिस ने पोस्टर शहरभर में छपवाए है। इनपर इनाम की राशि भी बढ़ा दी है। MP पुलिस पिछले कई महीने से उसे खोजने की कोशिश कर रही है, पर नाकाम रही।

क्या था मामला

मुरली मोरवाल उज्जैन के बड़नगर से कांग्रेस विधायक हैं। उनके बेटे पर एक युवती ने रेप का केस दर्ज करवाया। युवती यूथ कांग्रेस से जुड़ी रही है। आरोप है कि विधायक के बेटे ने युवती को शादी का झांसा देकर रेप किया। इसके बाद वह शादी से मुकर गया। पीड़ित इंदौर की रहने वाली है।  विधायक के बेटे की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। आशंका है कि वह नेपाल भाग गया है। पुलिस सीमावर्ती क्षेत्रों पर नजर रख रही है। 

कई धाराओं के तहत मामला दर्ज

करण मोरवाल की संपत्ति की कुर्की होने वाली थी। पहले पुलिस ने उन पर 5 हजार रुपए का इनाम रखा था, जिसे बढ़ाकर 15 हजार कर दिया गया है। पुलिस ने धारा 376, 376(2), 294, 506 के तहत केस दर्ज किया है।

absconding for 6 months put up posters across the city Police could not catch Karan Morwal TheSootr