Bhopal: सुलगते हुए शहरों में पड़ी बारिश की बौछार, लोगों ने ली राहत की सांस

author-image
Anjali Singh
एडिट
New Update
Bhopal: सुलगते हुए शहरों में पड़ी बारिश की बौछार, लोगों ने ली राहत की सांस

Bhopal. मध्यप्रदेश में मौसम की भट्टी में तप रहे शहरों को बारिश की बूंदों से राहत मिली है। प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश से कई शहरों में गर्मी से राहत मिली है, लेकिन अभी भी प्रदेश को मानसून के लिए 2 दिन का और इंतजार करना पड़ेगा। राजधानी भोपाल और इंदौर समेत कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। 13 जून से पूरे प्रदेश में बारिश होने लगेगी। 15 जून के बाद 15 जून के बाद मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री हो जाएगी और 20-22 जून तक मानसून प्रदेशभर में एक्टिव होने की संभावनाएं जताई जा रही है। प्रदेश के इंदौर, खंडवा, खरगोन, बालाघाट, मंडला, शहडोल से मानसून एंट्री लेगा।





यलो अलर्ट जारी





मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो एक ही जगह अटका मानसून अब ट्रैक पर लौट रहा है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 11 जून से थोड़ी राहत मिलेगी। मानसून अगले दो दिन में महाराष्ट्र पहुंच सकता है। महाराष्ट्र पहुंचने के बाद अगले दो दिन में उसके मुंबई तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद ही यह मध्यप्रदेश में आ जाएगा। आज इंदौर जबलपुर संभाग के जिलों के साथ अनूपपुर, रायसेन सागर और दमोह जिले में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसके साथ विभाग ने गरज चमक के साथ बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। 





शहरों में हुई राहत की बरसात





शुक्रवार (10 जून) को खरगोन में 25 मिनट तेज बारिश हुई, जो 7 मिमी दर्ज की गई। राजगढ़ में करीब 30 मिनट तक तेज बारिश होती रही। छिंदवाड़ा और जबलपुर में भी बारिश रिकॉर्ड की गई। इंदौर और भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे। बारिश के बाद गर्मी का असर कम हुआ। इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। भोपाल में 41.9, इंदौर में 40, जबलपुर में 41.6 और ग्वालियर में 44.4 डिग्री तापमान रहा। सबसे गर्म शहर की बात की जाए तो खजुराहो में तापमान 44.8 दर्ज किया गया।



गर्मी से राहत पूर्व मानसून बारिश की बौछार relief from summer rain shower Bhopal मानसून यलो अलर्ट pre monsoon Monsoon yellow alert भोपाल