Sagar : कर्मचारी भविष्य निधि के क्षेत्रीय आयुक्त 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
Sagar : कर्मचारी भविष्य निधि के क्षेत्रीय आयुक्त 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

अतुल अग्रवाल, Sagar. सागर में कर्मचारी भविष्य निधि सागर संभाग के क्षेत्रीय आयुक्त सतीश कुमार को सागर और जबलपुर की EOW की टीम ने पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। ये कार्रवाई बीआर कंपनी के अनिरुद्ध पिपंलापुरे की शिकायत पर गई। अनिरुद्ध पिपंलापुरे ने सागर के एसपी से शिकायत की थी कि सतीश कुमार उसकी फर्म पर कार्रवाई का दबाव बनाकर 10 लाख रुपए रिश्वत मांग रहे हैं।







— TheSootr (@TheSootr) June 5, 2022




रिश्वत की पहली किस्त लेते ही धर दबोचा






आयुक्त सतीश कुमार की शिकायत को निरीक्षक उमा नवल आर्य ने सत्यापित किया था। इस दौरान फरियादी और सतीश कुमार के बीच रिश्वत मांगने से संबंधित बातचीत रिकॉर्ड की गई थी। रिकॉर्डिंग में पता चला कि सतीश कुमार ने 10 लाख रुपए मांगे हैं और रिश्वत की पहली किश्त 5 जून को देने की बात कही गई है। रविवार को सतीश कुमार ने पिपंलापुरे को अपने निवास पर रिश्वत लेकर बुलाया। जैसे ही पिपंलापुरे ने आयुक्त को रिश्वत दी वैसे ही सागर और जबलपुर लोकायुक्त ने आयुक्त सतीश कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।



Employee Provident Fund Regional commissioner MP News मध्यप्रदेश की खबरें ईओडब्ल्यू MP कर्मचारी भविष्य निधि Sagar EOW taking bribe सागर गिरफ़्तार arrested मध्यप्रदेश क्षेत्रीय आयुक्त