Rewa : नगर निगम और जिला पंचायत में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी

author-image
Rakesh Mishra
एडिट
New Update
Rewa : नगर निगम और जिला पंचायत में वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी

Rewa. नगरीय निकाय और पंचायतों के त्रि-स्तरीय चुनाव को लेकर बुधवार को आरक्षण को अंतिम रूप दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प की निगरानी में सुबह 11 बजे सबसे पहले नगर निगम रीवा और ग्राम पंचायतों, जनपदों एवं नगर परिषदों के वार्डों का आरक्षण किया गया। आरक्षण को लेकर जिला मुख्यालय में भारी गहमागहमी का माहौल रहा। नगर निगम के अंदर कुल 45 वार्ड हैं। खास बात ये है कि आरक्षण में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को अहमियत दी गई न कि राज्य सरकार के ओबीसी को अपने फेवर में करने की मंशा को।





नगर पालिक निगम रीवा-2022 की स्थिति





इस बार आरक्षण में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 11 वार्ड आरक्षित हुए हैं। जिसमें 6 महिलाओं के लिए। इसके अलावा अनुसूचित जाति के 4 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। जिसमें दो पुरुष और दो महिला पार्षद चुने जाएंगे। जबकि एसटी के 2 वार्ड जिसमें 1 महिला के लिए आरक्षित है। इसके अलावा समस्त वार्ड अनारक्षित महिला और पुरूष के लिए रहेंगे।





OBC के लिए आरक्षित वार्ड





वार्ड नंबर 8,16, 32, 41, 3, 12, 18, 29, 20, 35 और 36 ओबीसी के लिए आरक्षित हैं।





महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड





वार्ड नंबर 8, 32, 41, 3, 12 और 29 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसमें से वार्ड नंबर 28, 40, 38, 39 एससी और 39 और 40 एससी महिला के लिए आरक्षित हैं। वहीं एसटी के लिए वार्ड नंबर 1 और 4 आरक्षित है। वार्ड नंबर-1 एसटी महिला के लिए आरक्षित है।







  • अनारक्षित महिला - वार्ड नंबर 2, 7, 9, 11, 15, 17, 22, 23, 25, 30, 31, 37, 43 और 44।



  • अनारक्षित - वार्ड नंबर 5, 6, 10, 13, 14, 19, 21, 24, 26, 27, 33, 34, 42 और 45।






  • जिला पंचायत रीवा





    जिला पंचायत के 32 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। बुधवार की दोपहर सीईओ जिला पंचायत स्वप्रिल वानखेड़े की निगरानी में आरक्षण प्रक्रिया पूरी की गई। आसन्न चुनाव के तहत किए गए आरक्षण में अब जिला पंचायत की स्थिति यूं बन गई है। 







    • अनुसूचित जाति पुरुष वार्ड - 3, 8, 13, 24, 29। महिला - 8, 24, 29। 



  • अनुसूचित जनजाति पुरुष वार्ड -1, 20, 23, 31, 32। महिला - 1, 20, 32। 


  • ओबीसी पुरुष वार्ड - 5, 17, 21, 25, 26, 30। महिला - 5, 17, 30। 


  • सामान्य पुरुष वार्ड - 2, 4, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 22, 27, 28। 


  • सामान्य महिला वार्ड - 2, 4, 7, 9, 10, 11, 14, 22।




  • Reservation Process आरक्षण प्रक्रिया urban body elections MP News मध्यप्रदेश की खबरें MP रीवा Rewa वार्ड ward पंचायतों के त्रि-स्तरीय चुनाव मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव