मध्य प्रदेश का सांची पहला नेट जीरो शहर बनेगा, डेढ़ करोड़ खर्च कर सोलर लालटेन, लैंप, हीटर, कुकर दिए जाएंगे

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
मध्य प्रदेश का सांची पहला नेट जीरो शहर बनेगा, डेढ़ करोड़ खर्च कर सोलर लालटेन, लैंप, हीटर, कुकर दिए जाएंगे

BHOPAL. मध्य प्रदेश का सांची प्रदेश का पहली नेट जीरो शहर होगा। यहां के घर, दुकान, सड़क, बाजार, दफ्तर, खेत सब सूर्य की बिजली से रोशन होंगे। 1.46 करोड़ रुपए खर्च कर दुकानदारों को सोलर लालटेन, स्टूडेंट्स को सोलर लैंप, घरों में सोलर कुकर, सोलर हीटर, एलईडी दिए जाएंगे। शहर में 20 लाख रुपए खर्च कर पेड़ जैसे 4 सोलर पैनल भी लगाए जाएंगे।



solar



12 सितंबर को ऊर्जा विकास निगम ने लेटर ऑफ अवॉर्ड कार्यक्रम किया गया। इसमें रिन्यूबल एनर्जी मिनिस्टर हरदीप सिंह डंग, निगम  अध्यक्ष गिर्राज दंडोतिया, प्रमुख सचिव संजय दुबे मौजूद थे। प्रमुख सचिव ने बताया कि यह काम 6 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए सीएसआर से भी फंड की व्यवस्था की जाएगी।



30 लाख से दो चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे



शहर की पूरी आबादी और खेतों में सप्लाई के लिए 8 मेगावाट क्षमता का सोलर प्रोजेक्ट लागू होगा। सार्वजनिक और निजी निवेश के जरिए इसकी फंडिंग की व्यवस्था की जाएगी। एमपी टूरिज्म के गेट-वे रिट्रीट और स्तूप के पास दो चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। एक चार्जिंग स्टेशन की लागत 15 लाख होगी। 2 घरों की छतों पर 1 से 3 किलोवाट क्षमता के 25 से 30 तक रूफटॉप सोलर सिस्टम भी लगाए जाएंगे। ऐसे सिस्टम पर केंद्र सरकार की ओर से 40% और राज्य सरकार द्वारा 20% सब्सिडी दी जाएगी।


क्लीन एनर्जी क्लाइमेट चेंज सांची बनेगा प्रदेश का पहला नेट जीरो शहर मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा climate change clean energy Sanchi will become the first net zero city of the state Solar energy in Madhya Pradesh