जबलपुर: अफ्रीकी युवती मिलिट्री हॉस्टल में मिली, हेल्थ अधिकारी बोले- खतरे की कोई बात नहीं

author-image
एडिट
New Update
जबलपुर: अफ्रीकी युवती मिलिट्री हॉस्टल में मिली, हेल्थ अधिकारी बोले- खतरे की कोई बात नहीं

जबलपुर. साउथ अफ्रीका (South African Girl in Jabalpur) के बोत्सवाना शहर की युवती खुमो ओरीमेट सेलिन की जानकारी स्वास्थ्य महकमे को मिल गई है। विभाग की ओर से बताया गया कि खतरे की बात नहीं है, वो स्वस्थ्य है। सेलिन के नहीं मिलने के कारण दिल्ली से भोपाल तक हड़कंप मचा हुआ था। दरअसल, लैंक लॉक कंट्री बोत्सवाना (Botswana) में ही कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) मिला है।

सैन्य अधिकारी है महिला

मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी रत्नेश कुररिया ने बताया कि साउथ अफ्रीका की युवती की जानकारी मिल गई है। वह सैन्य अधिकारी है, प्रशिक्षण के सिलसिले में 18 नवंबर को जबलपुर आई थी। वो क्वारंटीन थी, उसमें कोरोना (Corona) के कोई लक्षण नहीं है। उसे वैक्सीन की डोज लग चुकी है। 

उन्होंने बताया कि विदेशी नागरिक जो देश में आते हैं। उनका पूरा पता हमारे पास होता है। उनकी RT-PCR करते हैं। लेकिन इनका मोबाइल नंबर लग नहीं रहा था। जब नंबर लगा तो वह दिल्ली का था। उसमें पता चला कि वह सैन्य अधिकारी है और प्रशिक्षण के लिए आई है।

इसलिए मचा था हड़कंप

18 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट से युवती जबलपुर आई थी। पूरा प्रशासनिक अमला युवती की तलाश में जुटा था। विभाग ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए थे। दरअसल,  कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) साउथ अफ्रीका में ही मिला है। इसका सबसे पहला केस बोत्सवाना में ही सामने आए थे। जिसने दुनिया भर की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में जबलपुर आई महिला की कोई जानकारी नहीं मिलने से मध्यप्रदेश में इसका खतरा मंडरा सकता था। इस कारण भोपाल से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा गया।

MP में नए वैरिएंट का खतरा! जबलपुर आई साउथ अफ्रीका की महिला लापता, हड़कंप मचा

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

jabalpur health department खुमो ओरीमेट सेलिन साउथ अफ्रीका की युवती Omicron crorna new varriant South Africa Girl Jabalpur Corona TheSootr botswana स्वास्थ्य विभाग