मध्य प्रदेश में सालभर में एक लाख पदों पर होगी सीधी भर्ती, सभी विभागों से 23 सितंबर तक खाली पोस्ट की जानकारी मांगी

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
मध्य प्रदेश में सालभर में एक लाख पदों पर होगी सीधी भर्ती, सभी विभागों से 23 सितंबर तक खाली पोस्ट की जानकारी मांगी

BHOPAL. मध्य प्रदेश सरकार एक साल में एक लाख पदों पर सीधी भर्ती करेगी। इस संबंध में 14 सितंबर को सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सभी विभागों को निर्देश जारी कर 23 सितंबर तक खाली पदों की अपडेट जानकारी मांगी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने पत्र जारी कर सभी विभाग प्रमुखों से कहा है कि एक लाख पदों पर सीधी भर्ती कराने के लिए विभागों से रिक्त पदों की जानकारी पोर्टल पर फीड कराई गई है। इसमें संशोधन भी कराया जा रहा है।



order



इस स्थिति में वित्त विभाग की स्वीकृति जरूरी होगी



29 अगस्त 2022 और 8 सितंबर 2022 के पत्र द्वारा जिला/संभागीय संवर्गों के पदों की गणना के संबंध में सभी विभागों को लिखा गया है। वित्त विभाग के पत्र 13 अगस्त 2021 के अनुसार, किसी भी संवर्ग में स्वीकृत कुल पदों की संख्या के 5% से ज्यादा रिक्तियों को भरने के लिए वित्त विभाग की स्वीकृति अनिवार्य की गई है। इसे लेकर सभी विभाग अंतर्गत जिला स्तरीय, संभाग स्तरीय और राज्य स्तरीय संवर्गवार रिक्तियों को कैलकुलेट कर जानकारी एक्सेल शीट और हार्ड कापी में 23 सितंबर 2022 तक भेजें।



इनकी जानकारी पीईबी को भेजनी होगी



राज्य स्तरीय संवर्ग की जानकारी पोर्टल से मिल जाएगी। संभाग स्तरीय और जिला स्तरीय संवर्ग की जानकारी अधिकारियों द्वारा अपने स्तर से ही गणना कर फीड करना है। खाली पदों की जुटाई गई जानकारी में जिस संवर्ग में वित्त विभाग के परिपत्र 13 अगस्त 2021 के अनुसार, 5 फीसदी से कम रिक्तियों की भर्ती की जानी है, उन रिक्तियों की जानकारी और बैकलॉग पदों की जानकारी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB) को उनके निर्धारित प्रपत्र में 23 सितंबर 2022 तक भेजें, ताकि भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सके।


direct recruitment on one lakh posts in MP govt asked for information about vacant posts letter issued by General Administration Department एमपी में एक लाख पदों पर होगी सीधी भर्ती सरकार ने खाली पदों की जानकारी मांगी सामान्य प्रशासन विभाग का पत्र जारी
Advertisment