/sootr/media/post_banners/7954cd5b2d740bb5d6d583f747fc12ad2e5b6832b8168ee681af15c369027343.png)
होशंगाबाद. 19 दिसंबर को बाघों का घर कहे जाने वाले सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda in satpura tiger Reserve) पहुंचे। हुड्डा खुली जिप्सी में बाघों का दीदार करने के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्हें एक टाइगर जंगली भैंसे के पीछे शिकार के लिए दौड़ते दिखाई दिया। उन्होंने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया। इस वीडियो को शेयर करते हुए हुड्डा ने लिखा कि माय फर्स्ट टाइगर स्टंट
तीन दिन के लिए आए थे
My first tiger hunt .. #SatpuraTigerReservepic.twitter.com/J9iWp9vRlC
— Randeep Hooda (@RandeepHooda) December 19, 2021
वीडियो में साफ नजर आ रहा कि खारापानी (Kharapani) के इलाके में एक टाइगर बड़ी तेजी से एक भैंसे का शिकार करने की कोशिश कर रहा है। बड़ी तेज रफ्तार से वो भैंसे के पीछे भाग रहा है। जानकारी के मुताबिक, 16 से 18 दिसंबर तक टाइगर रिजर्व में घूमने के लिए आए थे। उनके साथ वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर सरोज लोधी भी थे। उन्होंने 3 दिन तक जंगल सफारी का लुत्फ उठाया।
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :
द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:
">Facebook | Twitter | Instagram | Youtube