भोपाल में तेंदुआ: स्वर्ण जयंती पार्क में देखे जाने की सूचना, वन विभाग पड़ताल में जुटा

author-image
एडिट
New Update
भोपाल में तेंदुआ: स्वर्ण जयंती पार्क में देखे जाने की सूचना, वन विभाग पड़ताल में जुटा

भोपाल. राजधानी भोपाल में तेंदुए (Leopard in Bhopal) के घुसने की सूचना मिली है। जानकारी के मुताबिक, गुलमोहर और कोलार के बीच स्थित स्वर्ण जयंती पार्क (Leopard in Swarn Jayanti Park) में सीपीए के कर्मचारियों ने तेंदुआ देखा है। वन विभाग (Bhopal forest department) का अमला तेंदुए की तलाश में जुट गया है। वन संरक्षक भोपाल रविंद्र सक्सेना ने बताया कि उन्हें डीएफओ सीपीए ने सूचना दी है कि स्वर्ण जयंती पार्क में किसी कर्मचारी ने तेंदुए को देखा है। इसके चलते एहतियातन पार्क को बंद करा दिया है। सुबह तेंदुए के पगमार्क देखे जाएगे। इसके बाद ही तेंदुए की पुष्टि हो पाएगी।

पहले भी देखा जा चुका है तेंदुआ

सूचना मिलने के तुरंत बाद स्वर्ण जयंती पार्क को बंद कर दिया गया था। क्योंकि शाम के वक्त पार्क में कई लोग इवनिंग वॉक के लिए आते हैं। तेंदुए की सूचना मिलने के बाद से ही लोगों में दहशत का माहौल है। इससे पहले 2019 में शाहपुरा इलाके तक तेंदुआ आ चुका है।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

स्वर्ण जयंती पार्क swarn jayanti park भोपाल में बाघ Tiger in Bhopal TheSootr kolar kolar swarn jayanti park tiger in bhopal park kolar road