महाअभियान :मध्यप्रदेश में आज 17.60 लाख लोगों को लगेगा टीका, मोदी के बर्थडे पर खास

author-image
एडिट
New Update
महाअभियान :मध्यप्रदेश में आज 17.60 लाख लोगों को लगेगा टीका, मोदी के बर्थडे पर खास

भोपाल.आज प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है। इस दिन को खास बनाने के लिए प्रशासन वैक्सीनेशन का महाअभियान जारी करेगी। 17 सितंबर को 17 लाख 60 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इससे पहले भी वैक्सीनेशन महाभियान में दो दिन में 43 लाख लोगों को टीका लगा था।

वैक्सीनेशन के लिए 750 सेंटर बने

प्रदेश में 750 से ज्यादा सेंटर बनाए गए है। यहां पर वैक्सीन की दोनों डोज लगेंगी। SDM अभियान को सफल बनाने के लिए अपने- अपने क्षेत्र में अनाउंमेंट करेंगे। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग सके।

प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान जारी

अभी तक प्रदेश में 4.29 करोड़ लोगों को पहला डोज लग चुका है। जबकि दूसरा डोज 1.06 करोड़ लोगों का लगा है। सरकार ने सितंबर के अंत तक सभी पात्र को वैक्सीन का पहला डोज लगाने का लक्ष्य तय किया गया। दिसंबर के अंत तक सभी को दूसरा  डोज लगाने का लक्ष्य तय है।

birthday